1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विमान में सवार यात्री हुआ बीमार तो केंद्रीय मंत्री ने की मदद, हर कोई कर रहा तारीफ

विमान में सवार यात्री हुआ बीमार तो केंद्रीय मंत्री ने की मदद, हर कोई कर रहा तारीफ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 16, 2021 08:09 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 08:15 pm IST

बीमार यात्री को केंद्रीय ने पहले कुछ प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके बाद विमान के आपातकालीन किट में उपलब्ध एक इंजेक्शन भी दिया। उन्होंने मरीजों की परेशानी को कम करने के लिए अपने पैर उठाने और हर मिनट अपनी स्थिति बदलने के लिए कहा।

Union minister Bhagwat Karad administers medical aid aboard IndiGo flight, wins praise- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने मंगलवार को एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की। Image Source : TWITTER

Highlights

  • उड़ान के दौरान जब एक यात्री को परेशानी महसूस हुयी तब उसकी मदद के लिए क्रू ने किसी डॉक्टर को आगे आने की अपील की।
  • यात्री ने रक्तचाप की समस्या के कारण चक्कर आने की शिकायत की जिसके बाद कराड उसके पास पहुंच गए।
  • बीमार यात्री को केंद्रीय मंत्री ने विमान के आपातकालीन किट में उपलब्ध एक इंजेक्शन भी दिया।

औरंगाबाद: केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने मंगलवार को एक उड़ान के दौरान बीमार पड़ गए यात्री की मदद की। इंडिगो की एक दिल्ली-मुंबई उड़ान के दौरान जब एक यात्री को परेशानी महसूस हुयी तब उसकी मदद के लिए क्रू ने किसी डॉक्टर को आगे आने की अपील की। इसी फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भागवत कराड भी यात्रा कर रहे थे। उन्होंने जैसे ही मरीज की परेशानी को देखा, दौड़कर उसके पास पहुंच गए।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री कराड के कार्यालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्री ने रक्तचाप की समस्या के कारण चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद कराड उस यात्री के पास पहुंच गए और प्राथमिक चिकित्सा की। बयान के अनुसार डॉ. कराड ने गिर गए यात्री की मदद की।

उड़ान के दौरान मरीज यात्री की मदद के लिए आगे आने और पूरी सजगता दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, डॉ. कराड इंडिगो की फ्लाइट 6ई 171 से दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। टेकऑफ के करीब एक घंटे बाद यात्री ने बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद अचानक वह बेहोश होने लगा और नीचे गिर गया। केबिन क्रू ने तुरंत उड़ान में किसी डॉक्टर को बुलाया। एनाउंसमेंट होते ही डॉक्टर कराड मरीज की तरफ सहायता के लिए दौड़ पड़े।

बीमार यात्री को केंद्रीय मंत्री ने पहले कुछ प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके बाद विमान के आपातकालीन किट में उपलब्ध एक इंजेक्शन भी दिया। उन्होंने मरीज की परेशानी को कम करने के लिए अपने पैर उठाने और हर मिनट अपनी स्थिति बदलने के लिए कहा। बीमार यात्री की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। इलाज के बाद वह बेहतर महसूस कर रहे थे। करीब 45 मिनट बाद जब फ्लाइट मुंबई में उतरी तो उस व्यक्ति को इलाज के लिए ले जाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत