1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली पर डाक टिकट जारी किए, भारत के प्रतिनिधि अकबरुद्दीन ने किया ट्वीट

संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली पर डाक टिकट जारी किए, भारत के प्रतिनिधि अकबरुद्दीन ने किया ट्वीट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2018 05:47 pm IST,  Updated : Nov 07, 2018 05:47 pm IST

"रोशनी के पावन त्योहार दिवाली के अवसर पर डाक टिकटों की पहली खेप पर बुराई पर अच्छाई की जीत की हमारी साझा प्रार्थना को दर्शाने के लिए संयुक्त राष्ट्र डाक का शुक्रिया।"

संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली पर डाक टिकट जारी किए- India TV Hindi
संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली पर डाक टिकट जारी किए Image Source : TWITTER

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के डाक विभाग ने दिवाली पर दो डाक टिकट जारी किए हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने एक ट्वीट किया, "रोशनी के पावन त्योहार दिवाली के अवसर पर डाक टिकटों की पहली खेप पर बुराई पर अच्छाई की जीत की हमारी साझा प्रार्थना को दर्शाने के लिए संयुक्त राष्ट्र डाक का शुक्रिया।"

1.15 डॉलर मूल्य वर्ग की इस शीट में 10 डाक टिकटें और नाम-पत्र भी जारी किए गए हैं। डाक टिकट को पिछले महीने ही आधिकारिक रूप से जारी किया गया था और अब यह संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय डाक कार्यालय में तथा ऑनलाइन उपलब्ध है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत