1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ​जीएसटी से यूपी को होगा सबसे ज्यादा फायदा : केशव

​जीएसटी से यूपी को होगा सबसे ज्यादा फायदा : केशव

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2017 12:46 am IST,  Updated : Jul 01, 2017 12:46 am IST

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस) कर प्रणाली देश की आजादी के बाद का सबसे महत्वपूर्ण और क्रान्तिकारी कदम है।

Keshav Mourya- India TV Hindi
Keshav Mourya Image Source : PTI

कानपुर: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस) कर प्रणाली देश की आजादी के बाद का सबसे महत्वपूर्ण और क्रान्तिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली 'एक कर, एक देश, एक बाजार' की परिकल्पना को साकार करेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश को मिलेगा। 

शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद में पार्टी के पदाधिकारिओं के साथ बैठक की और प्रेस वार्ता की। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी को लेकर तमाम तरह के भ्रम और अफवाहों को दूर करने के लिए ने मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों से जनसंपर्क, गोष्ठी, संवाद और मीडिया के माध्यम से भ्रम दूर करें। 

सरकार के मंत्री इस काम में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यापारियों, उद्यमियों, उपभोक्ताओं एवं आम-जन के हित में है। जिससे उद्योग व व्यापार में प्रगति होगी और इंस्पेक्टर राज की समाप्ति होगी।

नमामि गंगे परियोजना पर उन्होंने कहा कि गंगा में प्रदूषण गंभीर मुद्दा है। गंगा किनारे बसी टेनरियों को शिफ्ट करने के लिए सरकार गंभीर है। जल्द ही इसपर फैसला लिया जाएगा। नमामि गंगे परियोजना के तहत जल्द ही कानपुर के घाटों पर गंगा लौटेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत