1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रघुराम राजन को नहीं मिला नोबेल प्राइज, अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर ने मारी बाजी

रघुराम राजन को नहीं मिला नोबेल प्राइज, अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर ने मारी बाजी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 06:50 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज जीतने से चूक गए हैं। उनकी जगह अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर को नोबेल प्राइज दिए जाने की घोषणा की गई है

richard thaler- India TV Hindi
richard thaler

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अर्थशास्त्र का नोबेल प्राइज जीतने से चूक गए हैं। उनकी जगह अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थैलर को नोबेल प्राइज दिए जाने की घोषणा की गई है। रिचर्ड को व्यव्हारिक अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए नोबेल प्राइज दिया जा रहा है। सोमवार को नोबेल प्राइज देने वाली संस्था रॉयल स्विडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने उनके नाम की घोषणा की है।

रघुराम राजन को भी नोबेल प्राइज के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि नोबेल प्राइज के लिए रघुराम राजन की दावेदारी मजबूत है जिससे उनके जीतने की संभावना भी मजबूत है। रघुराम राजन ने 2008 की वैश्विक मंदी को मंदी आने से 3 साल पहले ही भांप लिया था और इसके लिए चेताया था।

राजन तीन साल तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे। राजन इस समय शिकागो विश्विद्यालय में बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार को की जाएगी। मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल से पहले रघुराम राजन ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे, वह सितंबर 2013 से लेकर सितंबर 2016 तक गवर्नर के पद पर बने रहे और इसके बाद फिर से अमेरिका वापस लौट गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत