1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विश्व हिंदी दिवस: अमेरिकी दूतावास ने खास तरीके दी बधाई, वीडियो में देखें कैसे अधिकारी बोल रहे हैं हिंदी

विश्व हिंदी दिवस: अमेरिकी दूतावास ने खास तरीके दी बधाई, वीडियो में देखें कैसे अधिकारी बोल रहे हैं हिंदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2020 03:11 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 03:11 pm IST

आज विश्व हिंदी दिवस है और इस मौके पर दिल्ली में स्थित अमेरीकी दूतावास ने भारत को हिंदी दिवस की खास तरह से बधाई दी है।

US Embassy in India Congratulates on Vishwa Hindi Diwas- India TV Hindi
US Embassy in India Congratulates on Vishwa Hindi Diwas

नई दिल्ली। आज विश्व हिंदी दिवस है और इस मौके पर दिल्ली में स्थित अमेरीकी दूतावास ने भारत को हिंदी दिवस की खास तरह से बधाई दी है। अमेरीकी दूतावास की तरफ एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दूतावास का एक अधिकारी हिंदी में कविता पढ़ता हुआ नजर आ रहा है, अमेरीकी दूतावास का अधिकारी ''कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती'' कविता को पढ़ता हुआ नजर आ रहा है। कविता को पढ़ने के दौरान अधिकारी को सुनना प्रेरणादायक तो है ही साथ में मजेदार भी लग रहा है। 

अमेरिकी दूतावास की तरफ से हिंदी दिवस के मौके पर एक संदेश में दिया गया है जिसमें लिखा हुआ है ''आप सभी को विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। क्या आप जानते हैं, भारत में अमेरिकी दूतावास के कई अमेरिकी राजनयिक हिन्दी सीखते और बोलते हैं?''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत