1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकार अधिकारों का हनन हुआ: अमेरिकी रिपोर्ट

भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकार अधिकारों का हनन हुआ: अमेरिकी रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2015 07:38 am IST,  Updated : Jun 26, 2015 10:09 am IST

वाशिंगटन: अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट में आज कहा गया कि भारत में बीते वर्ष पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा उत्पीडन बड़ी मानवाधिकार समस्याओं में शामिल रहा। विदेश मंत्री जॉन कैरी ने विदेश मंत्रालय की

भारतीय सुरक्षा बल कर...- India TV Hindi
भारतीय सुरक्षा बल कर रहे मानवाधिकारों का हनन

वाशिंगटन: अमेरिकी सरकार की एक रिपोर्ट में आज कहा गया कि भारत में बीते वर्ष पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा उत्पीडन बड़ी मानवाधिकार समस्याओं में शामिल रहा।

विदेश मंत्री जॉन कैरी ने विदेश मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तावना में कहा कि अप्रैल 2014 में भारत में हुए संसदीय चुनाव इतिहास के सबसे बड़े चुनावों में से एक रहे। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में अब पहले की तुलना में ज्यादा लोग प्रतिस्पर्धी चुनावों में अपने नेताओं को चुन रहे हैं।

भारत के संबंध में लंबी चर्चा वाली रिपोर्ट में कहा गया कि इतिहास में सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव वर्ष 2014 आम चुनाव छिटपुट हिंसा की घटनाओं को छोड़कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष माने गये। अधिकारियों ने सुरक्षा बलों पर असरदार नियंत्रण रखा। रिपोर्ट में कहा गया कि प्रमुख मानवाधिकार समस्या न्यायेत्तर हत्याएं, यातनाएं और बलात्कार सहित पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा उत्पीडन रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत