1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में Coronavirus के 54 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 298 हुई

उत्तराखंड में Coronavirus के 54 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 298 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : May 24, 2020 05:17 pm IST,  Updated : May 24, 2020 05:17 pm IST

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों में रविवार को 54 और मामले जुड़ गए जिससे प्रदेश में महामारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 298 हो गयी है।

उत्तराखंड में Coronavirus के 54 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 298 हुई- India TV Hindi
उत्तराखंड में Coronavirus के 54 नए केस, मरीजों की कुल संख्या 298 हुई Image Source : AP

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों में रविवार को 54 और मामले जुड़ गए जिससे प्रदेश में महामारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 298 हो गयी है। नए मामलों से जुड़े मरीज बाहर से यात्रा कर प्रदेश आए थे।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों में सर्वाधिक 32 मरीज नैनीताल जिले में हैं। नए मामलों को मिलाकर नैनीताल में अकेले ही अब तक 117 मरीज हो गए हैं।

इसके अलावा, देहरादून जिले में सात, अल्मोड़ा में पांच, चमोली और टिहरी में तीन-तीन मरीज हैं जबकि चंपावत, पौड़ी जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित रोगी मिला है । नए मामलों में से एक मामले की पुष्टि एक निजी प्रयोगशाला से हुई है और बुलेटिन में इस मरीज के बारे में विवरण नहीं दिया गया है।

प्रदेश में अब तक तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु भी हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इनमें से कोई भी मृत्यु कोविड 19 से नहीं हुई है और वे मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।