1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शराब से भरा ट्रक गायब होने के 5 दिन बाद मिला, लेकिन नहीं बची थी एक भी बोतल

शराब से भरा ट्रक गायब होने के 5 दिन बाद मिला, लेकिन नहीं बची थी एक भी बोतल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2020 10:32 am IST,  Updated : Dec 09, 2020 10:32 am IST

उत्तराखंड में 450 पेटी शराब गायब होने का मामला सामने आया है। टिहरी से हल्द्वानी भेजी गई आबकारी महकमे की करीब 35 लाख रुपये की विदेशी शराब गायब होने के मामले में द्वाराहाट के प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।

शराब से भरा ट्रक गायब...- India TV Hindi
शराब से भरा ट्रक गायब होने के 5 दिन बाद मिला, लेकिन नहीं बची थी एक भी बोतल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

देहरादून: उत्तराखंड में 450 पेटी शराब गायब होने का मामला सामने आया है। टिहरी से हल्द्वानी भेजी गई आबकारी महकमे की करीब 35 लाख रुपये की विदेशी शराब गायब होने के मामले में द्वाराहाट के प्रभारी थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस को ट्रक थाना द्वाराहाट क्षेत्र में लावारिस अवस्था में मिला है।

बता दें कि विंदेश्वरी एक्जिम लिमिटेड टिहरी के डडुवा सोडूं स्थित बाटलिंग प्लांट से एक दिसंबर की शाम एक ट्रक यूके 01 सीए 8933 विदेशी शराब की 450 पेटियां लोड कर हल्द्वानी को रवाना किया गया। वाहन को तीन दिसंबर को हल्द्वानी पहुंचना था लेकिन 6 दिसंबर तक भी माल नहीं पहुंचा। पता लगाने पर ट्रक की लोकेशन द्वाराहाट के आसपास मिली। तब कंपनी की टीम द्वाराहाट पहुंची।

इसके बाद कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान से लगे गैस गोदाम के पास ट्रक लावारिस हाल में मिला लेकिन करीब 35 लाख रुपये की शराब और ट्रक चालक विजय जोशी गायब था। संयुक्त आबकारी सचिव बीएस चौहान ने डीजीपी से मामले की शिकायत की। शिकायत मिलते ही डीजीपी ने अल्मोड़ा एसपी को मामले में लापरवाही बरतने वाले कोतवाल को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही मामले की जांच करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत