1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहली बार कैमरे पर मेजर शुक्ला का पराक्रम, देखिए आतंकी टाइगर के एनकाउंटर का वीडियो

पहली बार कैमरे पर मेजर शुक्ला का पराक्रम, देखिए आतंकी टाइगर के एनकाउंटर का वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2018 08:40 pm IST,  Updated : May 03, 2018 08:40 pm IST

कश्मीर के पुलवामा में मेजर रोहित शुक्ला की अगुवाई में सुरक्षाबलों ने हिज़ुबल के खूंखार आतंकी समीर टाइगर का खात्मा किया था। उस एनकाउंटर का वीडियो सामने आया है। 

Terrorist Sameet Tiger- India TV Hindi
Terrorist Sameet Tiger Image Source : PTI

नई दिल्ली: कश्मीर के पुलवामा में मेजर रोहित शुक्ला की अगुवाई में सुरक्षाबलों ने हिज़ुबल के खूंखार आतंकी समीर टाइगर का खात्मा किया था। उस एनकाउंटर का वीडियो सामने आया है। आतंकी समीर टाइगर एक घर में छिपा हुआ था तभी मेजर शुक्ला अपनी टीम के साथ पहुंचे और उस घर को घेर लिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। 

घर में आग लगने के बाद आतंकी समीर के पास बाहर निकलने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा था। जैसे ही टाइगर घर से बाहर निकलकर भागा मेजर शुक्ला ने अपना टारगेट सेट किया और वहीं आतंकी समीर टाइगर का खेल खत्म कर दिया। आपको बता दें कि आतंकी टाइगर ने मेजर शुक्ला को फोन पर सामने आने का चैलेंज दिया था। यह चैलेंज उसपर भारी पड़ गया। मेजर शुक्ला को चैलेंज देने के कुछ घंटों बाद ही उसे एनकाउंटर में मार गिराया गया।

देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत