1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई ब्रिज हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, बाल-बाल बचे यह लोग

मुंबई ब्रिज हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, बाल-बाल बचे यह लोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2019 09:47 am IST,  Updated : Mar 15, 2019 09:49 am IST

दक्षिणी मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम पैदल पार (फुट ओवर) पुल का बड़ा हिस्सा ढह जाने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

WATCH: CCTV of CST bridge collapse emerges, people rush in panic- India TV Hindi
WATCH: CCTV of CST bridge collapse emerges, people rush in panic

नई दिल्ली: दक्षिणी मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम पैदल पार (फुट ओवर) पुल का बड़ा हिस्सा ढह जाने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोग खुशकिस्मत थे कि उन्होंने ब्रिज गिरने से चंद सेकंड पहले ही पुल पार कर लिया था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब पुल ढहा तब पास के सिग्नल पर लाल बत्ती के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था और इसी कारण ज्यादा मौतें नहीं हुई।

वहीं अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा था इसके बावजूद इसका इस्तेमाल किया गया। अधिकारी ने बताया कि घटना शाम साढ़े सात बजे हुई जब पुल का अधिकांश हिस्सा गिर गया। उन्होंने बताया, “दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। हमने मोटर यात्रियों से डी एन मार्ग से लेकर जे जे फ्लाईओवर तक के रास्ते पर जाने से बचने के लिए कहा है।” पुलिस प्रवक्ता मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि मृतकों की पहचान अपूर्वा प्रभु (35), रंजना ताम्बे (40), भक्ति शिंदे (40), जाहिद शिराज खान (32) और टी सिंह (35) के रूप में हुई है। प्रभु और ताम्बे जीटी अस्पताल में काम करते थे।

देखें- मुंबई ब्रिज हादसे का CCTV फुटेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत