1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: कार बैक करते समय टायर के नीचे आया बच्चा

VIDEO: कार बैक करते समय टायर के नीचे आया बच्चा

 Written By: Brijesh Shah
 Published : Oct 30, 2015 10:07 am IST,  Updated : Oct 30, 2015 10:11 am IST

सिलवासा: कहते हैं न जाको राखे साइयां, मार सके न कोई। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला दादरा नगर हवेली के सिलवासा में। यहां एक 3 साल के बच्चे के ऊपर से पूरी कार

VIDEO: कार बैक करते समय...- India TV Hindi
VIDEO: कार बैक करते समय टायर के नीचे आया बच्चा

सिलवासा: कहते हैं न जाको राखे साइयां, मार सके न कोई। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला दादरा नगर हवेली के सिलवासा में। यहां एक 3 साल के बच्चे के ऊपर से पूरी कार गुजर गई और वह सुरक्षित बच निकली। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

लेकिन इससे भी हैरान कर देने वाली बात ये है कि बच्चे को तड़पता देखकर उसकी मदद करने की बजाय गाड़ी चलाने वाला शख्स गाड़ी लेकर फरार हो गया।

घटना तब घटी जब पार्किंग से गाड़ी को निकालने के लिए ड्राइवर गाड़ी को पीछे करता है और बच्चा खेलता रहता है। पिछले पहिये से बच्चा बच जाता है लेकिन आगे वाला पहिया बच्चे के ऊपर आ जाता है। लेकिन उतर कर देखने की बजाय वो गाड़ी को फिर से पीछे की ओर लेता है और गाड़ी बच्चे के ऊपर से गुजरती चली जाती है।

गाड़ी जब पार्किंग से निकलकर बाहर आती है तब ड्राइवर की नजर बच्चे पर पड़ती है लेकिन गाड़ी चलाने वाला शख्स भाग कर निकल गया। हादसे के बाद भी बच्चा बोल पा रहा था, बता पा रहा था कि क्या हुआ। लेकिन वह उठ नहीं पा रहा था क्योंकि उसकी एक टांग और हाथ की हड्डी टूट गई थी।

फिलहाल बच्चे का विनोभा भावे अस्पताल इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत