पानी से चलने वाली इस कार में पूरी चार सीटें लगी है यानी ड्राइवर समेत चार सवारियां इसमें यात्रा कर सकती हैं। इस कार में एक टैंक लगा है जिसमें पेट्रोल की जगह पानी भरा जाता है। पानी के साथ जरा कैमिकल और चूना जैसा कुछ पदार्थ डाले जाते हैं। इससे इसमें एसेटिलेन गैस बनती है जिस पर यह कार चलती है। इस गैस से कोई प्रदूषण भी नहीं होता और कार भी अच्छी गति से दौड़ती है। मोहम्मद मकरानी का कहना है कि उनकी यह कार प्रदूषण का हल है। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा।