1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुबह छाए रहे बादल, बारिश के आसार

दिल्ली में सुबह छाए रहे बादल, बारिश के आसार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 01, 2018 10:21 am IST,  Updated : Jul 01, 2018 10:21 am IST

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

weather alert delhi ncr may face rain today- India TV Hindi
weather alert delhi ncr may face rain today

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।" (दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में एक ही परिवार के 11 लोगों की संदिग्ध हालात में हत्या )

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, शनिवार को एक दिन पहले अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत