1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चुनावी राज्य बंगाल में कोरोना के 15992 नए केस, 68 मरीजों की मौत

चुनावी राज्य बंगाल में कोरोना के 15992 नए केस, 68 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2021 09:54 pm IST,  Updated : Apr 26, 2021 09:54 pm IST

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक ही दिन में सर्वाधिक 68 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,009 तक पहुंच गई।

चुनावी राज्य बंगाल में कोरोना के 15992 नए केस, 68 मरीजों की मौत- India TV Hindi
चुनावी राज्य बंगाल में कोरोना के 15992 नए केस, 68 मरीजों की मौत Image Source : PTI

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक ही दिन में सर्वाधिक 68 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 11,009 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक, बंगाल में संक्रमण के 15,992 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 7,59,942 तक पहुंच गई। 

इसके मुताबिक, अकेले कोलकाता में कोविड-19 के 26 मरीजों की मौत हो गई और 3,868 नए मामले सामने आए। पश्चिम बंगाल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,949 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,775 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 48,562 नमूनों की जांच की गई है। 

देश में 3,52,991 नए केस और 2,812 मरीजों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन की गई जानकारी के अनुसार, संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गई है। 

संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के साथ ही उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 28,13,658 हो गई है जो कुल संक्रमितों का 16.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से मुक्त होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 82.62 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,43,04,382 हो गई है। मृत्यु दर गिरकर 1.13 प्रतिशत हो गई है। 

महाराष्ट्र से कोविड-19 से मौत के 832 मामले, दिल्ली से 350 मामले, उत्तर प्रदेश से 206 मामले, छत्तीसगढ़ से 199 मामले, गुजरात से 157 मामले, कर्नाटक से 143 और झारखंड से 103 नए मामले सामने आए हैं। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 25 अप्रैल तक 27,93,21,177 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,02,367  नमूनों की जांच रविवार को की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।