नई दिल्ली: मोबाईल ऐप और वेबसाइट से ज्यादा से ज्यादा सर्विसेज अब हमारी पहुंच में आ गई है। इनसे घर चलाना आसान हो गया है। ऐसे में एक और मोबाईल एप सर्विस है जो आजकल बहुत चर्चा में है इसका नाम है पेपरटेप।
इस ऐप से ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल करते समय यहां पर सबसे पहले आपसे लोकेशन पूछी जाती है ताकि तय किया जा सके कि आपका इलाका डिलीवरी एरिया में आता है या नहीं। यहां आपको फूड, ग्रोसरी, बेवरेज, हाउसहोल्ड, ब्यूटी, बेबी और हेल्थ जैसी कैटेगरी मिलती हैं। खरीदारी करते समय आपको डिलीवरी स्लॉट दिए जाते हैं। पेपरटेप से शॉपिंग करने पर आपको भारी डिस्काउंट मिलता है।
ऐसे हुई पेपरटेप मोबाईल ऐप की शुरूआत
- सितम्बर, 2014 में इसने बतौर ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी शुरूआत की।
- मई, 2014 में पेपर टेप की अवधारणा लाई गई।
- नवम्बर 2014 में इसने अपने अभियान को लॉन्च किया।
- दिसम्बर, 2014 में इसका वेब ऐप लॉन्च हुआ।
- फरवरी 2015 में इसकी IOS ऐप्लीकेशन लॉन्च की गई।
पेपरटेप लोगों के किराने का सामान खरीदने का तरीका बदल रहा है। नवम्बर, 2014 में इसने गुड़गांव में सीमित क्षेत्र में अपनी सर्विसेज का अभियान शुरू कर दिया था। इसने अपना फोकस सही प्रोडक्ट और उसकी सही समय पर डिलीवरी पर रखा। अब यह सर्विस पूरे शहर में उपलब्ध है। सादगी और प्रभाव ही इनके प्रोडक्ट और सर्विस के प्रमुख चालक है। यह कम समय में सुगमता से अपने ग्राहकों तक सामान पहुंचाने में विश्वास करता है। यह अपने यूजर्स को ऐप पर बेस्ट ऑप्शन देने और दूसरे अन्य पहलुओं पर काम कर रहा है।