1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में किसानों को गेहूं के बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेंगे

पंजाब में किसानों को गेहूं के बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2015 10:17 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 10:18 pm IST

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने रबी सत्र में बुवाई के लिए गेहूं के बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध कराने का फैसला किया है। प्रदेश कृषि विभाग के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा यहां

पंजाब में किसानों को...- India TV Hindi
पंजाब में किसानों को गेहूं के बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेंगे

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने रबी सत्र में बुवाई के लिए गेहूं के बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों को उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

प्रदेश कृषि विभाग के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा यहां इस फैसले की जानकारी देते हुये कहा कि किसानों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने सब्सिडी प्राप्त दर पर गेहूं बीज प्रदान करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था को सुनिश्चित किया है।

उन्होंने कहा कि बीज की कुल लागत के 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 1,000 रूपये प्रति क्विंटल के बराबर की सब्सिडी दी जायेगी और यह आवेदक किसान के खाते में जायेगी। तथा गेहूं के बीज पर सब्सिडी अधिकतम पांच एकड़ के रकबे के लिए दी जायेगी।

उन्होंने आगे कहा कि सब्सिडी प्राप्त बीज देने के मामले में प्राथमिकता 2.5 एकड़ खेत वाले किसानों को दी जायेगी और उसके बाद पांच एकड़ खेत वाले किसानों को यह सुविधा दी जायेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत