1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जब 'बाबा का ढाबा' वाले बाबा से मिलने पहुंचे Youtuber गौरव वासन...

जब 'बाबा का ढाबा' वाले बाबा से मिलने पहुंचे Youtuber गौरव वासन...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2021 11:14 am IST,  Updated : Jun 15, 2021 11:14 am IST

Youtuber गौरव वासन जब बुजुर्ग कांता प्रसाद से मिलने के लिए उनके ढाबे पर पहुंचे तो बाबा फूट-फूटकर रोने लगे। इतना ही ने बाबा ने गौरव के पैर पकड़ लिए और कहा कि गौरव की वजह से दुनिया उन्हें जानती है और वो गौरव के लिए अपनी जान दे सकते हैं। 

When Youtuber Gaurav Wasan went to baba ka dhaba to meet kanta prasad जब 'बाबा का ढाबा' वाले बाबा से- India TV Hindi
जब 'बाबा का ढाबा' वाले बाबा से मिलने पहुंचे Youtuber गौरव वासन... Image Source : PTI

नई दिल्ली. 'बाबा का ढाबा' वाले कांता प्रसाद को  अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पिछले साल सुर्खियों में आए कांता प्रसाद 2020-2021 में सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक रहे। Youtuber गौरव वासन के वीडियो के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाने वाले बुजुर्ग गौरव वासन ने बाद में उनपर ही धोखाधड़ी आरोप लगा दिए।

हालांकि अब लगता है कि दोनों के बीच के सभी सभी गले-शिकवे दूर हो गए हैं। दरअसल Youtuber गौरव वासन जब बुजुर्ग कांता प्रसाद से मिलने के लिए उनके ढाबे पर पहुंचे तो बाबा फूट-फूटकर रोने लगे। इतना ही ने बाबा ने गौरव के पैर पकड़ लिए और कहा कि गौरव की वजह से दुनिया उन्हें जानती है और वो गौरव के लिए अपनी जान दे सकते हैं। बाबा ने गौरव को देखते ही न सिर्फ फूट-फूटकर रोने लगे बल्कि उनके सिर पर हाथ रखकर दुआएं भी देते रहे।

वापस पुराने ढाबे पर लौटे कांता प्रसाद

दिल्ली के मालवीय नगर में छोटा सा ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद ने पिछले साल दिसंबर में इसी इलाके में नया रेस्तरां खोला था, जो अब बंद हो गया है। अब हालात कुछ ऐसे बदल गए हैं कि बाबा को लौटकर अपने पुराने ढाबे पर ही आना पड़ा है। बाबा ने अब पुराने विवाद पर सफाई देते हुए यूट्यूबर गौरव को लेकर अपनी चूक स्वीकार करते हुए एक वीडियो के जरिए माफी मांगी थी। बाबा ने गौरव को लेकर कहा है कि वो चोर नहीं था। हमसे चूक हो गई औऱ हम जनता जर्नादन से माफी मांगते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत