नई दिल्ली: 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को उसके जन्मदिन पर गुरुवार 30 जुलाई की सुबह फांसी दे दी गई। उसे नागपुर की सेंट्रल जेल में सुबह सात बजे फांसी दी गयी।
एक नजर डालिए ब्लास्ट से जुड़े बाकी लोगों पर कि किसको मिली है कितनी सजा औऱ कौन अभी भी है कानून के फंदे से बाहर...

दाउद इब्राहीम
अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की सरपरस्ती में अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर इस ब्लास्ट को अंजाम दिया था। अदालत ने भी माना कि अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई लोग इस हादसे में शामिल थे जिन्होंने जगह जगह आरडीएक्स पहुंचाकर पूरे देश को दहलाने की साजिश रची थी। इस हादसे को 22 साल बीत चुके हैं मगर इन धमाकों का सबसे बडा आरोपी आज भी आजाद घूम रहा है। वो गुनहगार है दाऊद इब्राहीम।