1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए कौन हैं अदिती सिंह के होने वाले पती अंगद सिंह, उम्र में हैं 3 साल छोटे

जानिए कौन हैं अदिती सिंह के होने वाले पती अंगद सिंह, उम्र में हैं 3 साल छोटे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2019 11:04 am IST,  Updated : Nov 18, 2019 11:04 am IST

अदिति सिंह का जन्म 15 नवंबर 1987 को हुआ है जबकि अंगत का जन्म 23 अक्तूबर 1990 को हुआ है, यानि अदिती से अंगत 3 वर्ष छोटे हैं

Who is Aditi Singh Husband Angad Singh?- India TV Hindi
Who is Aditi Singh Husband Angad Singh? Image Source : INDIA TV

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की युवा विधायक और कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता अखिलेश कुमार सिंह की बेटी अदिती सिंह शादी करने जा रही हैं। अदिती सिंह की शादी अंगद सिंह से होने जा रही है जो पंजाब में कांग्रेस पार्टी के ही युवा विधायक हैं। अंगद सिंह उम्र में अदिती सिंह से 3 वर्ष छोटे हैं और वे भी अदिती की तरह पहली बार ही विधायक बने हैं। ऐसा माना जाता है कि अदिति के पिता अखिलेश कुमार सिंह ने ही दोनो की शादी तय की थी।

अदिति सिंह का जन्म 15 नवंबर 1987 को हुआ है जबकि अंगत का जन्म 23 अक्तूबर 1990 को हुआ है, यानि अदिती से अंगत 3 वर्ष छोटे हैं। अंगद पंजाब की नवांशहर विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए हैं, वे पहली बार विधायक बने हैं। अंगद से पहले उनकी माता गुरइकबाल कौर और पिता प्रकाश सिंह पंजाब कि नवांशहर विधानसभा सीट से विधायक थे। विधायक बनने से पहले अंगद शहीद भगत सिंह नगर के जिलाव युवा कांग्रेस अध्यक्ष और सचिव रह चुके हैं।

2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में अंगद सिंह ने अकाली दल के प्रत्याशी जरनैल सिंह वाहिद को हराया था, अंगद को 38197 वोट मिले थे जबकि जरनैल सिंह को 34874 वोट मिले थे। अंगद के खिलाफ उनके चचेरे भाई चरनजीत सिंह ने भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, चरनजीत सिंह को 32341 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत