1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए कौन हैं जस्टिस शरद अरविंद बोबडे, जो बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्‍य न्‍यायाधीश

जानिए कौन हैं जस्टिस शरद अरविंद बोबडे, जो बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के नए मुख्‍य न्‍यायाधीश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 18, 2019 12:52 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 12:52 pm IST

शरद अरविंद बोबडे का नाम भारत के 47 वें मुख्य न्यायाधीश के लिए प्रस्तावित किया गया है।

who is Justice Sharad Arvind Bobde- India TV Hindi
who is Justice Sharad Arvind Bobde

नई दिल्ली। शरद अरविंद बोबडे का नाम भारत के 47 वें मुख्य न्यायाधीश के लिए प्रस्तावित किया गया है। अरविंद बोबडे वर्तमान में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश हैं। वे पूर्व में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। साथ ही वे मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक जस्टिस शरद अरविंद बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है।उनका परिवार भी वकालत से जुड़ा रहा है।

बोबडे के पिता अरविंद श्रीनिवास बोबडे महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। शरद अरविंद बोबडे ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है। वे इस समय सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज हैं। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के बाद वे ही उच्चतम न्यायलय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। 1978 में वे महाराष्ट्र बार काउंसिल के सदस्य बने और 1998 में वे वरिष्ठ अधिवक्ता बने।

जस्टिस बोबडे 29 मार्च 2000 को बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज के पद पर नियुक्त हुए, वे 16 अक्तूबर 2012 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य नियुक्त हुए और 12 अप्रैल 2013 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने। जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल 2021 तक उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  बने रहेंगे। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत