1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन है याकूब मेमन जिसे 30 जुलाई को दी गई फांसी !

कौन है याकूब मेमन जिसे 30 जुलाई को दी गई फांसी !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2015 10:28 am IST,  Updated : Jul 30, 2015 06:44 am IST

नई दिल्ली: पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट याकूब मेमन ने ही मुंबई के भीड़ भरे इलाकों में श्रंखलाबद्ध हमले करके सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतारा था। याकूब मेमन भारत के मोस्ट वांटेड डॉन टाइगर

कौन है याकूब मेमन जिसे...- India TV Hindi
कौन है याकूब मेमन जिसे 30 जुलाई को दी गई फांसी !

नई दिल्ली: पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट याकूब मेमन ने ही मुंबई के भीड़ भरे इलाकों में श्रंखलाबद्ध हमले करके सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतारा था। याकूब मेमन भारत के मोस्ट वांटेड डॉन टाइगर मेमन का भाई है।

याकूब का पूरा नाम याकूब अब्दुल रज्जाक मेमन है जो कि इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढाई कर रहा है। पिछले साल याकूब मेमन ने एमए की द्वितीय वर्ष की परीक्षा दी है।

याकूब ने 2013 में इग्नू से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद याकूब पॉलिटिकल साइंस में फिर से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा है।

 
मुंबई में 12 मार्च 1993 को सिलसिलेवार 12 धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी। इस ब्लास्ट में कथित रूप से दाउद इब्राहिम, टाइगर मेमन और उसके भाई अयूब मेमन मुख्य षड़यंत्रकारी थे और इन्हें मोस्ट वांटेड अपराधी घोषित कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत