1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी ने बिछाया जाल, पति के गंदे कामों की खुली पोल

पत्नी ने बिछाया जाल, पति के गंदे कामों की खुली पोल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2015 03:27 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 03:28 pm IST

नई दिल्ली: एक महिला को जब इस बात का पता लगा कि उसका पति अपने दफ्तर में फीमेल को-वर्कर्स सेक्शुअल फेवर्स के लिए परेशान करता है तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। इसके बाद

पत्नी ने बिछाया जाल,...- India TV Hindi
पत्नी ने बिछाया जाल, पति के गंदे कामों की खुली पोल

नई दिल्ली: एक महिला को जब इस बात का पता लगा कि उसका पति अपने दफ्तर में फीमेल को-वर्कर्स सेक्शुअल फेवर्स के लिए परेशान करता है तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। इसके बाद महिला ने अपने पति को सबक सिखाने का फैसला किया।

जानकारी मुताबिक 28 साल की लता (काल्पनिक नाम) की शादी एक ट्रैवल फर्म में काम करने वाले हरिकृष्णा से हुई थी। शादीशुदा जिंदगी के दस साल बिताने के बाद एक दिन अचानक लता को पता लगा कि उसका पति सेक्शुअल फेवर्स के लिए फीमेल को-वर्कर्स परेशान करता था।

इस बात का पता लगाने के लिये लता ने चोरी छिपे अपने पति के फोन में वॉइस रिकॉर्डर ऐप इंस्टॉल कर लिया। फिर जब भी मौका मिलता उन ऑडियो क्लिप को सुनती थी। इन्हीं में से कुछ क्लिप ऐसे सुनने को मिले जिसने उसके होश उड़ा दिए।

महिलाएं अगर बात न माने तो हरिकृष्णा उन्हें नौकरी से निकाल देता है। इसके बाद लता ने अपने पति को समझाया कि इन हरकतों से बहुत सारे परिवारों को तकलीफ पहुंच रही है। हरिकृष्णा ने लता के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और आगे भी अपनी हरकतें जारी रखीं।

इसके बाद लता ने अपने पति की को सबक सिखाने की ठान ली। लता ने सबसे पहले फेसबुक के जरिए पीड़ित के पति विनय का पता लगाया। लता ने फेसबुक पर विनय को अपनी पति के बारे में सारी बात बताई।

लता ने विनय से कहा कि वह अपनी पत्नी को काम पर न भेजे, क्योंकि उसका बॉस उसका यौन उत्पीडऩ कर रहा है। इसके बाद लता ने विनय के साथ मिलकर अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने पति हरिकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत