1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज दोपहर वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापस लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन

आज दोपहर वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापस लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2019 06:04 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 12:03 am IST

पाकिस्तानी फौज की हिरासत से भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन कर रिहा हो जाएंगे और वे वाघा बॉर्डर के रास्ते देश वापस लौटेंगे।

IAF Abhinandan return tommorrow- India TV Hindi
IAF Abhinandan return tommorrow

नई दिल्ली: पाकिस्तानी फौज की हिरासत से भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन कर रिहा हो जाएंगे और वे वाघा बॉर्डर के रास्ते देश वापस लौटेंगे। अभिनंदन ग्रुप कैप्टन जेडी कूरियन के साथ वाघा बॉर्डर पहुंचेंगे। इससे पहले आज पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐलान किया कि वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को कल रिहा किया जाएगा। उन्होंने अपने भाषण की समाप्ति के बाद अभिनंदन की रिहाई का ऐलान किया।

इमरान खान के इस ऐलान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की चरम स्थिति में कुछ नरमी के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव इतना बढ़ चुका था कि उसके पास पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उधर भारत ने भी साफ कर दिया था कि वह अभिनंदन की रिहाई के लिए किसी तरह की सौदेबाजी नहीं करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत