1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू में सर्दी ने 71 वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ा

जम्मू में सर्दी ने 71 वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ा

 Written By: IANS
 Published : Jan 25, 2016 01:50 pm IST,  Updated : Jan 25, 2016 01:50 pm IST

जम्मू शहर में वर्ष 1945 के बाद सोमवार को अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से बमुश्किल आधा डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।

jammu snow fall- India TV Hindi
jammu snow fall

श्रीनगर: जम्मू शहर में वर्ष 1945 के बाद सोमवार को अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। यहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से बमुश्किल आधा डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। जम्मू शहर में पिछले एक सप्ताह से लोग कड़ाके की सर्दी से जूझ रहे हैं। सोमवार को भी घना कोहरा रहा। सर्द हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर रही हैं।

जम्मू एवं कश्मीर के मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि जम्मू में 27 जनवरी तक मौसम सर्द रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, "जम्मू शहर में 27 जनवरी तक धुंध और सर्द हवाएं जारी रहेंगी।"

घने कोहरे की वजह से जम्मू शहर आने-जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गईं और कुछ के समय में फेरबदल किया गया। दृश्यता कम होने की वजह से हवाई यातायात भी स्थगित है।

जम्मू शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। कटरा में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, बटोत में 1.9 डिग्री, बनिहाल में 0.1 डिग्री और उधमपुर में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भदरवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

श्रीनगर में रात्रि तापमान शून्य से 3.3 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 5.9 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 14.7 डिग्री और करगिल कस्बे में शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत