नई दिल्ली: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट पर एक महिला ने रक्षा मंत्रालय के पास गमला फेंका है। आरोपी महिला ने पीएम के रास्ते हटने से इनकार किया। पुलिस ने इस महिला को हिरासत में लिया है और पार्लियामेंट्र स्ट्रीट थाने में पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आई थी। हालांकि उसे पीएमओ में घुसने नहीं दिया, जिससे वह नाराज हो गई। महिला को सुरक्षा कर्मियों ने रक्षा मंत्रालय के पास से हटने के लिए कहा गया, लेकिन दोपहर करीब 2 बजकर बीस मिनट के आसपास महिला ने पीएम के रूट पर गमला फेंक दिया।
पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
देखे वीडियो-