1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रक, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर, सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

ट्रक, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर, सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 08:37 pm IST

गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं और तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

Women, children among 11 dead in road accident in Gujarat- India TV Hindi
Women, children among 11 dead in road accident in Gujarat Image Source : TWITTER

भुज: गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं और तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भुज तालुका में मनकुवा गांव के पास भुज-नखातराना राजमार्ग पर हुए हादसे में छह अन्य घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे वाहन से आगे निकलने की कोशिश के दौरान एक ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि भुज में एक मंदिर में दर्शन के बाद पीड़ित अपने घर लौट रहे थे। इनमें से अधिकतर मूल रूप से निकटवर्ती मध्य प्रदेश के निवासी थे। मनकुवा पुलिस थाने के निरीक्षक वाई बी राना ने कहा, “पीड़ित जहां लखपत के निकट माता नो मध के मंदिर में दर्शन के बाद भुज लौट रहे थे वहीं ट्रक लखपत की तरफ जा रहा था।”

उन्होंने कहा, “इस हादसे में पांच पुरुष, तीन महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि छह अन्य जख्मी हो गए। वे सभी ऑटोरिक्शा और मोटरसाइकिल पर सफर कर रहे थे। ये लोग मध्यप्रदेश के दिहाड़ी मजदूर थे।” राना ने कहा, “ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत