पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के कैंपस में महिला कर्मचारी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला से रेप 27 दिसंबर को हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
यह वारदात बीते रविवार की है। पीड़ित महिला इंफोसिस कैंपस के कैंटीन में कैशियर का काम करती थी। रविवार की रात वह कैंटीन में अकेली थी तभी दो लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दोनों आरोपी हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट में काम करते थे।
महिला कर्मचारी ने इसकी जानकारी कैंटीन संचालकों और पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों को पहचान लिया है, जिससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में देर नहीं लगी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल चेक अप के लिए हॉस्पीटल भेज दिया है।
इंफोसिस ने अपने बयान में कहा है, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस के साथ हर तरह से सहयोग कर रहे हैं। कैंपस के कोने-कोने में सुरक्षा के कड़े पैमाने लागू हैं। महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कपंनी की सेक्सुअल हैरेसमेंट पर जीरो टॉलरेंस की नीति है और कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारी भी इसके दायरे में आते हैं।'