1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में मिले 524 नए मामले, 10 हजार से नीचे आए एक्टिव केस, रोज 10 लाख को वैक्सीनेट करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में मिले 524 नए मामले, 10 हजार से नीचे आए एक्टिव केस, रोज 10 लाख को वैक्सीनेट करने की तैयारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2021 11:22 am IST,  Updated : Jun 12, 2021 11:22 am IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अब पूरी तरह से 'काबू' में आती दिखाई दे रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 524 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान कोरोना के 1757 मरीज बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं।

Yogi Govt planning to vaccinate 10 lakh people every day उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में मिले 524 नए मामले- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में मिले 524 नए मामले, 10 हजार से नीचे आए एक्टिव केस, रोज 10 लाख को वैक्सीनेट करने की तैयारी Image Source : PTI

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर अब पूरी तरह से 'काबू' में आती दिखाई दे रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 524 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान कोरोना के 1757 मरीज बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं। अच्छी बात ये है कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की तादाद 10 हजार से कम हो गई है। अभी प्रदेश में 5839 होम आइसोलेशन में हैं।

उत्तर प्रदेश के निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी शिशिर ने ट्वीट कर बताया कि प्रदेश में इस वक्त रिकवरी रेट 98.1 फीसदी है। उन्होंने बताया कि कल उत्तर प्रदेश में 2 लाख 74 हजार 411 कोविड टेस्ट किए है, अब यूपी में 5 करोड़ 30 लाख 55 हजार 495 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।

वैक्सीनेशन के बारे में उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 4 लाख 61 हजार 412 टीके लगाए गए जबकि अबतक कुल 2 करोड़ 24 लाख 68 हजार 959 टीके लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कल साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए है। योगी सरकार आने वाले दिनों में प्रतिदिन 10 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का प्रबंध कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत