1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. युवक ने प्रेमिका की समाधि पर दी जान, मरने से पहले लिखा- मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह सकता

युवक ने प्रेमिका की समाधि पर दी जान, मरने से पहले लिखा- मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह सकता

 Reported By: IANS
 Published : Oct 26, 2020 08:02 am IST,  Updated : Oct 26, 2020 08:02 am IST

तेलंगाना के जयशंकर भुपलपल्ली जिले में 24 वर्षीय एक युवक ने रविवार को प्रमिका की मौत के गम में अपनी जान दे दी।

युवक ने प्रेमिका की...- India TV Hindi
युवक ने प्रेमिका की समाधि पर दी जान, मरने से पहले लिखा- मैं उसके बिना जिंदा नहीं रह सकता Image Source : SOCIAL MEDIA

हैदराबाद: तेलंगाना के जयशंकर भुपलपल्ली जिले में 24 वर्षीय एक युवक ने रविवार को प्रमिका की मौत के गम में अपनी जान दे दी। चल्ला महेश नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की समाधि के पास ही एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। लड़की की हाल ही में एक बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। राज्य पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के महादेवपुर मंडल के कुडुरुपल्ली में हुई। अपनी जान देने से पहले युवक ने अपने वाट्सअप स्टेट्स में लिखा था कि वह अपनी प्रेमिका के बिना जिंदा नहीं रह सकता।

महेश तेलंगाना स्टेट मिनरल डवलपमेंट कॉरपोरेशन में काम करता था और रविवार को वह किसी काम से घर से बाहर चला गया था। हालांकि बाद में उसका शव लड़की की समाधि के पास बरामद हुआ। घटना से महेश के परिवार और गांव में दुख की लहर दौड़ गई।

महेश के परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से उस लड़की से प्यार करता था और शादी के लिए सारी व्यवस्थाएं भी कर ली थीं। उसकी मौत के बाद वह गहरे सदमे में चला गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत