1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. युवक की लोहे की चैन और लात-घूंसे से पिटाई का वीडियो वायरल, मामले में 2 गिरफ्तार

युवक की लोहे की चैन और लात-घूंसे से पिटाई का वीडियो वायरल, मामले में 2 गिरफ्तार

 Reported By: Manish Bhattacharya
 Published : Feb 22, 2020 08:42 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 08:42 pm IST

बाड़मेर में एक बर्बर घटना सामने आई है जिसमें 22 वर्षीय युवक को पहले तो तीन लोगों ने भादरेश गांव के पास एक होटल पर बुलाया और इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया।

Youth thrashed, sodomised using iron rod in Rajasthan's Barmer- India TV Hindi
Youth thrashed, sodomised using iron rod in Rajasthan's Barmer

बाड़मेर में एक बर्बर घटना सामने आई है जिसमें 22 वर्षीय युवक को पहले तो तीन लोगों ने भादरेश गांव के पास एक होटल पर बुलाया और इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसपर जमकर लात-घूंसे चलाए और लोहे की चैन से उसे पीटा गया। युवक को जबरन शराब पिलाई गई और उससे जघन्य कृत्य किया गया। इस युवक के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

युवक को आरोपियों ने इतना पीटा और धमकाया कि वह 21 दिन तक इस घटना के बारे में ना तो घर पर बता पाया और ना ही पुलिस को इस घटना के बारे में बताने की हिम्मत जुटा पाया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत