1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ज़ायरा छेड़छाड़ मामला: अभियुक्त की पत्नी ने किया बचाव, कहा-वीडियो अपलोड नहीं करना चहिए था

ज़ायरा छेड़छाड़ मामला: अभियुक्त की पत्नी ने किया बचाव, कहा-वीडियो अपलोड नहीं करना चहिए था

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2017 02:16 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 02:44 pm IST

विमान में दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम के साथ छेड़ख़ानी के मामले में आरोपी विकास सचदेव की पत्नी दिव्या सचदेव अपने पति के बचाव में आईं हैं

zaira wasim- India TV Hindi
zaira wasim

विमान में दंगल गर्ल ज़ायरा वसीम के साथ छेड़ख़ानी के मामले में आरोपी विकास सचदेव की पत्नी दिव्या सचदेव अपने पति के बचाव में आईं हैं. उनका कहना है कि ज़ायरा को वीडियो अपलोड करने की बजाय विमान के क्रू-दल से शिकायत करनी चाहिए थी.

आपको बता दें कि ‘दंगल’ की अभिनेत्री ने लाइव वीडियो के ज़रिए इंस्टाग्राम पर खुद के साथ हुए वाकये के बारे में बताया था। मामला प्रकाश में आने के बाद एक महिला पुलिस अधिकारी को अभिनेत्री का बयान लेने के लिए होटल में भेजा गया, जहां वह ठहरी थी। इसके बाद विकास के ख़िलाफ़ एक मामला दर्ज कर रविवार को गिरफ़्तार किया.

अभियुक्त की पत्नी दिव्या ने इंडिया टीवी के साथ एक विशेष बातचीत में कहा कि उनका प्रेम विवाह हुआ है और वह अपने पति को काफ़ी समय से जानती हैं, वह इस तरह की हरकत कर ही नहीं सकते. उन्होंने कहा कि अगर उनके पति ने कोई हरकत की भी तो ज़ायरा को इसकी शिकायत क्रू-दल से करनी चाहिए न कि वीडियो अपलोड करना चाहिए था.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत