1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब: सवारियों से भरी बस का ब्रेक हुआ फेल, हादसे में कई लोगों की मौत-देखें वीडियो

पंजाब: सवारियों से भरी बस का ब्रेक हुआ फेल, हादसे में कई लोगों की मौत-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 30, 2024 05:06 pm IST,  Updated : Sep 30, 2024 05:39 pm IST

पंजाब के गुरदासपुर में भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। दरअसल यात्रियों से भरी बस का ब्रेक फेल हो गया और इस हादसे में कई यात्रियों की मौत हो गई।

पंजाब में हादसा, कई...- India TV Hindi
पंजाब में हादसा, कई लोगों की मौत

पंजाब: गुरदासपुर के बटाला से कादिया रोड पर तेज रफ्तार जा कहर देखने को मिला है। सवारियों से भरी एक बस बेकाबू हो कर सड़क पर बने बस स्टॉप में ही जा घुसी। बस स्टॉप के भीतर वह एक पोल से इतनी जोर से टकराई कि इस भयानक हादसे में अब तक 8 से 10 की मौत हो चुकी है और 20 लोग जख्मी हैं। सभी घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की तरफ से पहले 3 मौतों की पुष्टि की गई थी पर सूत्रों के हवाले से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौके पर एसएसपी बटाला, SMO बटाला मौजूद हैं। अभी तक फिलहाल तीन लोगों की मौत की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है।

देखें मृतकों और घायलों की लिस्ट

हादसे में घायलों और मृतकों की लिस्ट
Image Source : INDIATVहादसे में घायलों और मृतकों की लिस्ट

देखें वीडियो 

जानकारी के मुताबिक हादसा गुरदासपुर के शाहबाद गांव के पास हुआ है और कहा जा रहा है कि इसहादसे में मरने वाले सभी लोग आसपास के गांवों के ही रहने हैं। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस बटाला से मोहाली की तरफ जा रही थी कि गांव शाहबाद के बस स्टॉपेज के पास बस का ब्रेक फेल हो गया जिसके कारण बस जाकर स्टॉपेज में घुस गई। इससे बस स्टॉपेज का लेंटर बस के ऊपर गिर गया। बस के नीचे सड़क से जा रही एक बाइक और स्कूटी भी फंस गए थे। 

घायलों को एंबुलेंस से बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। वहीं हादसे में मारे गए लोगों के शवों को बटाला शवगृह में रखा गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मरने वालों में बस ड्राइवर भी शामिल है। गुरदासपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस हादसे पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गहरा दुख जताया है। 

(गुरदासपुर से राशपाल सिंह की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत