1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान के नापाक इरादे बयां करती 6 EXCLUSIVE तस्वीरें, सादी वर्दी में सैनिक, 3 बार घुसपैठ की कोशिश, सब नाकाम

पाकिस्तान के नापाक इरादे बयां करती 6 EXCLUSIVE तस्वीरें, सादी वर्दी में सैनिक, 3 बार घुसपैठ की कोशिश, सब नाकाम

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 04, 2025 08:07 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 07:28 am IST

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान अपने बंकर और फॉरवर्ड लोकेशन के साथ डिफेंस को मजबूत कर रहा है। भारतीय सेना ने घुसपैठ की तीन कोशिशें नाकाम की हैं।

पाकिस्तानी बंकर- India TV Hindi
पाकिस्तानी बंकर Image Source : REPORTERS INPUT

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से बुरी तरह पिटने के बावजूद पाकिस्तान अपनी बचकानी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इंडिया टीवी को पाकिस्तानी सेना की पांच एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादे साफ नजर आ रहे हैं। इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश फिर से शुरू कर दी है और भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तीन घुसपैठ की कोशिशों को पिछले दिनों नाकामयाब किया है।

Pakistani Bunker
Image Source : REPORTERS INPUTबंकर तैयार करते पाकिस्तानी सैनिक

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नौ टारगेट तबाह किए गए। उसके बाद पाकिस्तानी आतंकी अड्डों के साथ मिलिट्री एक्शन करने वाले एक-एक ठिकानों को सबक सिखाया गया। भारतीय सेना नौसेना और वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान को केवल ना ही पीछे खदेड़ा, बल्कि उसके हौसले भी पस्त कर दिए। लेकिन पाकिस्तान बिलकुल भी बाज नहीं आ रहा है।

Pakistani Bunker
Image Source : REPORTERS INPUTपाकिस्तानी बंकर

सादी वर्दी में सेना के जवान

पाकिस्तान ने अपने फॉरवर्ड इलाकों में सादी वर्दी में अपने जवानों की तैनाती बढ़ानी शुरू कर दी है और अपने बंकर और फॉरवर्ड लोकेशन के साथ डिफेंस को मजबूत कर रहा है। इंडिया टीवी को एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं, जिसमें ये बातें साफ साबित होती हैं।

Pakistani Bunker
Image Source : REPORTERS INPUTसादे कपड़ों में पाकिस्तानी सैनिक

पांच तस्वीरों में साफ हुए नापाक इरादे

  • पहली तस्वीर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के कोटली की है।
  • दूसरी तस्वीर हजीरा की है।
  • तीसरी तस्वीर कहूटा की है।
  • चौथी तस्वीर आलियाबाद के आस पास की है।
  • पांचवी तस्वीर बताती है कि पाकिस्तान ने मल्टिपल लेयर बंकर तैयार करना शुरू कर दिया है और इसको देखने के लिए पाकिस्तानी सैनिक सिविल कपड़ों के साथ लगातार एरिया की निगरानी कर रहे हैं।

Pakistani Bunker
Image Source : REPORTERS INPUTबंकर की देखरेख में लगा पाकिस्तानी सैनिक

भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ की हर कोशिश

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन उसके बावजूद भी पाकिस्तान अभी इन दिनों अपने बॉर्डर पर नए आधुनिक कैमरा लगा रहा है और ड्रोन की वजह से अलग अलग रास्ते तलाश रहा है। इन्हीं रास्तों का इस्तेमाल आतंकियों ने पिछले कुछ दिनों में किया है। हालांकि, पाकिस्तान की हर नापाक कोशिश को भारतीय सेना ने पूरी तरह से ध्वस्त किया है।

Pakistani bunker
Image Source : REPORTER INPUTपाकिस्तानी बंकर

यह तस्वीर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अथमुकाम इलाके की है। यहां भी पाकिस्तानी सेना चट्टानों की आड़ में डबल लेयर बंकर तैयार कर रही है। इसकी उसकी निगरानी का जिम्मा पाकिस्तान आर्मी के पास है। यह बंकर आतंकियों के लिए लॉन्चपैंड की भी काम करता था। ऑपरेशन सिंदूर के समय इसे ध्वस्त किया गया था, लेकिन एक बार फिर से पाकिस्तानी आर्मी इसे तैयार कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत