1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में फिल्म स्टार अनुपम खेर, रजत शर्मा के सवालों का दिया खुलकर जवाब

'आप की अदालत' में फिल्म स्टार अनुपम खेर, रजत शर्मा के सवालों का दिया खुलकर जवाब

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 12, 2025 09:58 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 11:31 pm IST

Aap Ki Adalat: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे फिल्म स्टार अनुपम खेर का फर्स्ट लुक भी 'आप की अदालत' के शो में सामने आया है।

Aap Ki Adalat: 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में फिल्म स्टार अनुपम खेर ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया। अनुपम खेर ने 'आप की अदालत' में अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में कई खुलासे किए। इस एपिसोड में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज उजागर किए। एक्टिंग के इंस्टीट्यूट से गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद भी उन्हें फिल्म निर्देशकों ने फिल्मों में काम देने से इंकार क्यों किया? ऐसे कई खुलासे अनुपम खेर ने 'आप की अदालत' के इस एपिसोड में किया। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे फिल्म स्टार अनुपम खेर का फर्स्ट लुक भी 'आप की अदालत' के शो में सामने आया है। 

नई फिल्म "तन्वी द ग्रेट" के बारे में क्या बताया?

अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म "तन्वी द ग्रेट" के बारे में भी बताया जो 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होनेवाली है। 'आप की अदालत' शो में इस बहुमुखी अभिनेता ने अपने जीवन के कई दिलचस्प किस्से सुनाए। अनुपम खेर ने बताया कि कैसे एक बार उन्हें गंजेपन के इलाज के लिए ऊंट के पेशाब का इस्तेमाल करने को कहा गया था। इस शो में अनुपम खेर ने ऑडियन्स को जमकर हंसाया भी और कुछ लम्हे ऐसे भी आए जब अनुपम खेर खुद भी रोए और दर्शकों की आंखों में भी आंसू थे।

'आप की अदालत' के नाम दर्ज हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' शो में अब तक करीब 200 मशहूर हस्तियों का इंटरव्यू हो चुका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो के वीडियो को 175 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। इसके अलावा, टीवी पर इस शो के 1100 से भी ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में से एक है। 'आप की अदालत' एकमात्र ऐसा मंच है, जहां बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत