1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, देखिए सिर्फ इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' के नए एपिसोड में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, देखिए सिर्फ इंडिया टीवी पर

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jan 12, 2023 06:10 am IST,  Updated : Jan 15, 2023 10:02 am IST

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 'कटघरे' में बैठकर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे। इस एपिसोड का प्रसारण आज सुबह10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा।

आप की अदालत में जेपी नड्डा- India TV Hindi
आप की अदालत में जेपी नड्डा Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड के मेहमान होंगे। वे 'कटघरे' में बैठकर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए नजर आएंगे। इस एपिसोड का पुन: प्रसारण आज सुबह10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा। इससे पहले पिछले शनिवार (7 जनवरी) को 'आप की अदालत' के नए एपिसोड का प्रसारण शुरू हुआ। नए एपिसोड के पहले गेस्ट जानेमाने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडानी थे। गौतम अडानी आम तौर पर कम बोलने के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने इस शो में रजत शर्मा के सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया। 

कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे।  लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण एक बार फिर शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं।  

आप की अदालत के नाम हैं कई कीर्तिमान

बता दें कि 'आप की अदालत' में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत