1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में क्यों इमोशनल हुए सिंगर अदनान सामी? रजत शर्मा को बताई ये बात

'आप की अदालत' में क्यों इमोशनल हुए सिंगर अदनान सामी? रजत शर्मा को बताई ये बात

 Published : May 31, 2025 10:53 pm IST,  Updated : May 31, 2025 11:37 pm IST

अदनान ने कहा- मैंने भारत स्थित अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है आप जरूर जाएं। लेकिन जब पाकिस्तान से वीजा के लिए पूछा तो मुझे मना कर दिया गया।

Aap ki Adalat, adnan sami- India TV Hindi
आप की अदालत में अदनान सामी Image Source : INDIA TV

Aap Ki Adalat : जाने माने सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अदनान सामी रजत शर्मा के शो आप की अदालत में सवालों को जवाब देते हुए काफी भावुक हो गए। उन्होंने वह पूरी कहानी बताई कि किस तरह से पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार ने उनके साथ व्यवहार किया। उन्होंने दिल खोलकर अपनी बात ऑडियंस के सामने कही।

जवाब सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू 

रजत शर्मा ने जब उनसे पूछा कि आपकी फैमिली वहां है, बेटा है तो आपने कभी वहां जाने की कोशिश की, इस पर अदनान सामी ने जो बातें कहीं उसे सुनकर किसी की आंखों में आंसू आ जाएंगे। अदनान सामी ने बताया कि हाल ही में कुछ महीने पहले उनकी मां का इंतकाल हो गया। अदनान उनके जनाजे में शामिल होने के लिए जाना चाहते थे।

अदनान ने कहा- मैंने भारत स्थित अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है आप जरूर जाएं। लेकिन जब पाकिस्तान से वीजा के लिए पूछा तो मुझे मना कर दिया गया। मेरी मां मरी थी लेकिन मैं जनाजे में नहीं जा सका। पूरा जनाजा मैंने व्हाट्सएप पर देखा। इसके साथ ही अदनान सामी ने पाकिस्तान के ढेर सारे चौंकाने वाले राज़ बताए। 

पासपोर्ट रिन्यू को लेकर सामी के पास क्यों नहीं आया जवाब?

अदनान सामी ने कहा, 'मेरा इंडियन वीजा रिन्यू होना था और उसके पहले मेरा पाकिस्तानी पासपोर्ट रिन्यू होना था। मैंने पासपोर्ट को रिन्यू करने के लिए रिक्वेस्ट भेजी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जब मैंने पाकिस्तान में इस बारे में बात की तो पता चला कि ये (पाकिस्तान की इस्टैब्लिशमेंट) मेरा पासपोर्ट रिन्यू नहीं करने वाले। पाकिस्तान से कुछ लोगों ने बताया कि वे चाहते हैं कि मुझे वीजा भी न मिले और मुझे पाकिस्तान वापस जाना पड़े।' सामी ने कहा कि पाकिस्तान में उनके शुभचिंतकों ने कहा कि पाकिस्तान वापसी के बाद उनके साथ क्या होगा उन्हें नहीं पता, और यह काफी डराने वाली बात थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत