1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु से लंदन जा रहा Air India का विमान अचानक जेद्दा की ओर मोड़ा गया, यात्रियों को उतारा गया नीचे, सामने आई बड़ी वजह

बेंगलुरु से लंदन जा रहा Air India का विमान अचानक जेद्दा की ओर मोड़ा गया, यात्रियों को उतारा गया नीचे, सामने आई बड़ी वजह

 Published : Mar 23, 2026 11:41 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 12:01 am IST

बेंगलुरु से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान को जेद्दा की ओर अचानक से मोड़ दिए जाने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

बेंगलुरु से लंदन के हीथ्रो जा रहे एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान को सोमवार को 6 घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद तकनीकी खराबी के कारण जेद्दा की ओर मोड़ दिया गया। एक बयान में एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि एहतियात के तौर पर विमान का मार्ग बदल दिया गया है और वर्तमान में स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार व्यापक तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है। 

विमान में आ गई थी तकनीकि खराबी

प्रवक्ता ने बताया, '23 मार्च को एअर इंडिया का विमान एआई133 बेंगलुरु (BLR) से लंदन हीथ्रो (LHR) जा रहा था लेकिन तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर इसे जेद्दा की ओर मोड़ दिया गया।

जेद्दा में यात्रियों को उतारा गया नीचे

विमान भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 58 मिनट पर जेद्दा हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों ने चैन की सांस ली।

सुरक्षा और संचालन पर खड़े हुए सवाल

बता दें कि पिछले एक-दो महीनों में Air India के विमानों में कई तकनीकी खराबियों और ऑपरेशनल गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं ने एयरलाइन की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विमान को कनाडा से लौटना पड़ा वापस

19 मार्च को दिल्ली से वैंकूवर (कनाडा) जा रही फ्लाइट (AI185) को उड़ान के कई घंटे बाद वापस लौटना पड़ा। कारण यह था कि जिस बोइंग 777 विमान का इस्तेमाल किया गया, उसे कनाडा के लिए आवश्यक अनुमति ही नहीं थी। इसे एक बड़ी ऑपरेशनल गलती माना गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत