1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'तिरुमला में सभी कर्मचारी हिंदू होने चाहिए', TTD के नए अध्यक्ष का बड़ा बयान

'तिरुमला में सभी कर्मचारी हिंदू होने चाहिए', TTD के नए अध्यक्ष का बड़ा बयान

 Published : Oct 31, 2024 06:16 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 06:34 pm IST

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने कहा है कि तिरुमला में सभी कर्मचारी हिंदू होने चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी सरकार पर भी निशाना साधा है।

TTD new president BR Naidu- India TV Hindi
TTD के नए अध्यक्ष बीआर नायडू। Image Source : PTI/ANI

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के नए अध्यक्ष  बीआर नायडू ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। नायडू ने कहा है कि भगवान वेंकटेश्वर के निवास तिरुमला में काम करने वाले सभी कर्मचारी हिंदू समुदाय के होने चाहिए। नायडू ने ये भी कहा है कि वह सीएम चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार से इस बारे में बात करेंगे कि तिरुमला में काम करने वाले दूसरे धर्मों के कर्मचारियों के संबंध में क्या फैसला किया जाए।

हर कर्मचारी हिंदू होना चाहिए- नायडू

टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष बीआर नायडू ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि तिरुमला में काम करने वाला हर व्यक्ति हिंदू होना चाहिए। यह मेरा पहला प्रयास होगा। इसमें कई मुद्दे हैं। हमें इस पर गौर करना होगा। बीआर नायडू ने आगे कहा कि वह सरकार से दूसरे धर्मों के कर्मचारियों को लेकर बातचीत करेंगे कि इन्हें अन्य सरकारी विभागों में भेजा जाए या फिर वीआरएस देना चाहिए।

सौभाग्य है कि ये जिम्मेदारी मिली- नायडू

बीआर नायडू ने खुद को भगवान वेंकटेश्वर का भक्त बताया है। उन्होंने कहा है कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। बीआर नायडू ने इस बड़ी जिम्मेदारी को देने के लिए आंध्र प्रदश राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को धन्यवाद दिया है।

तिरुमला में कई अनियमितताएं हुईं- नायडू

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने पूर्ववर्ती जगन मोहन रेड्डी सरकार पर भी हमला किया है। नायडू ने कहा कि YSR कांग्रेस की सरकार में तिरुमला में कई अनियमितताएं हुईं हैं। नायडू ने आगे ये भी कहा कि तिरुमला तिरुपति मंदिर की पवित्रता को बरकरार रखा जाना चाहिए। आपको बता दें कि हाल ही में तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में ंमिलावट की खबरें सामने आईं थी। इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ा था। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इन सब का आरोप जगन मोहन रेड्डी की तत्कालीन सरकार पर लगाया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'हमारी सरकार एक इंच जमीन से भी समझौता नहीं करती', दिवाली पर कच्छ में पीएम मोदी की हुंकार

अनंत अंबानी ने 3 अफ्रीकी हाथियों को दिया नया जीवन, प्लेन से रेस्क्यू कर वंतारा लाए जा रहे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत