1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं आनंद महिंद्रा, शुभमन गिल और माही के लिए कह दी बड़ी बात

महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं आनंद महिंद्रा, शुभमन गिल और माही के लिए कह दी बड़ी बात

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jun 02, 2023 06:11 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 06:13 pm IST

आईपीएल का मैच खत्म हो चुका है. महेंद्र सिंह धोनी एक और आईपीएल खेलने वाले हैं। इस बीच आनंद महिंद्रा ने खुद को महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैन बताते हुए उन्हें राजनीति में जाने की सलाह दी है।

 Anand Mahindra Viral Tweet on Mahendra Singh Dhoni and Shubman Gill said im big fan of mahendra sin- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आनंद महिंद्रा का ट्वीट Image Source : INDIA TV

Anand Mahindra Viral Tweet on Mahendra Singh Dhoni and Shubman Gill: मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा को कौन नहीं जानता. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले आनंद महिंद्रा बीते दिनों IPL 2023 से जुड़ी जानकारियों को शेयर करते रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने शुभमन गिल की तारीफ की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि आनंद महिंद्रा महेंद्र सिंह धोनी के जबरा फैन हैं। वैसे तो माही का फैन हर कोई है। लेकिन आनंद महिंद्रा तो सबसे बड़े वाले फैन हैं। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आईपीएल के दौरान आनंद महिंद्रा ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने फाइनल मैच के दौरान एक ट्वीट का जवाब देते हुए बताया कि वे बाकी क्रिकेटरों के तो फैन हैं लेकिन सबसे बड़े फैन वो महेंद्र सिंह धोनी के हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के फैन निकले आनंद महिंद्रा

दरअसल उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि उनसे पूछा गया था कि आपीएल में वो किस टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि मैं शुभमन गिल के टैलेंट पर विश्वास करता हूं। मैं चाहता हूं कि आज रात फाइनल में वो बेहतरीन खेलें। लेकिन मैं महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैन हूं। इसलिए माही से उम्मीद किए बगैर मैं नहीं रह सकता हूं। आज रात महेंद्र सिंह धोनी रिकॉर्ड दर्ज करें और बेहतर टीम के जीत की उम्मीद है।

शुभमन गिल के नाम रिकॉर्ड

आईपीएल 2023 के फाइनल मैच के खत्म होने के साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि यह निश्चित रूप से परी कथा जैसा था जिसका अंत हो गया। जिसकी मुझे उम्मीद थी, शुभमन गिल सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और महेंद्र सिंह धोनी के नाम ग्लोरी आई जिसमें उनकी टीम के खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा है। तो वास्तव में सबसे अच्छी टीम ने जीत हासिल की है। कोई भी स्क्रिप्टराइटर इससे बेहतर नहीं लिख सकता था।

महेंद्र सिंह धोनी को राजनीति में करना चाहिए प्रवेश?

महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा था कि अधिकांश लोगों की तरह मुझे भी यह सुनकर खुशी हुई है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक और साल खेलेंगे। लेकिन मैं अधिक समय तक उम्मीद नहीं रखूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने को लेकर विचार करने की जरूरत है। मैं उनके साथ एनसीसी समीक्षा पैनल में काम किया है। इस पैनल में मैंने धोनी की बौद्धिक क्षमता को देखा है जो मैदान पर उनकी बुद्धिमता से मेल खाली है. वह एक स्पष्ट रूप से भविष्य के नेता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत