1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्रप्रदेश: गोदावरी जिले की एक केमिकल फैक्टरी में आग, 6 लोगों की मौत, 11 घायल

आंध्रप्रदेश: गोदावरी जिले की एक केमिकल फैक्टरी में आग, 6 लोगों की मौत, 11 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2022 07:51 am IST,  Updated : Apr 14, 2022 08:09 am IST

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत, 11 लोग घायल हुए हैं।

Fire in Andhra Pradesh- India TV Hindi
Fire in Andhra Pradesh Image Source : INDIA TV

Highlights

  • गैस लीक होने से धमाके के साथ रिएक्टर फटने से लगी भीषण आग
  • 5 की मौके पर ही मौत, एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
  • सभी मृतक कर्मचारी बिहार के, दुर्घटना के समय 17 कर्मी फैक्टरी में मौजूद थे

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत, 11 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मसुनुरू मंडल के अक्किरेड्डी गुडेम में पोरस केमिकल फैक्टरी में गैस लीक होने से धमाके के साथ रिएक्टर फटने से भीषण आग लग गई।

इस दौरान फेक्ट्री में काम कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई, फैक्ट्री में आग में झुलस कर 5 लोगों की मौत और अस्पताल ले जाते समय 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर है।

करीब 11 घायलों को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से 6 लोग बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सभी कर्मचारी बिहार के रहने वाले थे। दुर्घटना के दौरान फैक्ट्री में करीब 17 कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत