1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिजनेसमैन की शिकायत के बाद गैंगस्टर सुरेश पुजारी पर एक और केस दर्ज, जांच में जुटी ATS

बिजनेसमैन की शिकायत के बाद गैंगस्टर सुरेश पुजारी पर एक और केस दर्ज, जांच में जुटी ATS

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : Jan 03, 2022 02:29 pm IST,  Updated : Jan 03, 2022 02:29 pm IST

ATS के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2021 में गैंगस्टर पुजारी ने एक बिज़नेसमैन से 10 लाख की फिरौती मांगी थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

ATS ने किया केस दर्ज- India TV Hindi
ATS ने किया केस दर्ज Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • ATS ने एक कारोबारी की शिकायत पर एक्सटॉर्शन का केस दर्ज किया
  • एक्सटॉर्शन किए गए पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतविधियों के लिए होता था
  • कोर्ट ने 11जनवरी तक कस्टडी में भेज दिया है

मुंबई ATS ने गैंगेस्टर सुरेश पुजारी के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। ATS ने एक कारोबारी की शिकायत पर एक्सटॉर्शन का केस दर्ज किया है। एजेंसी ये भी जांच कर रही है कि एक्सटॉर्शन किए गए पैसे का इस्तेमाल आतंकी गतविधियों के लिए होता था या नहीं? सुरेश पुजारी को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने 11जनवरी तक कस्टडी में भेज दिया है।

ATS के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2021 में गैंगस्टर पुजारी ने एक बिज़नेसमैन से 10 लाख की फिरौती मांगी थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद हाल ही में शिकायतकर्ता ने ATS में मामला दर्ज कराया है। सुरेश पुजारी के खिलाफ मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई पुलिस स्टेशनों में एक्सटॉर्शन, फायरिंग समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।

बता दें, सुरेश पुजारी कई सालों से फरार था। हाल ही में पुजारी को फिलीपींस से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया था। इसके बाद ATS की टीम ही सुरेश पुजारी को दिल्ली से मुंबई लेकर आई थी। सुरेश पुजारी अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन के सबसे करीबी लोगों में से एक है। उसे फिलीपींस से 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। अब ATS ने सुरेश पुजारी पर एक और नया केस दर्ज किया है।

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पुजारी को दिल्ली में हिरासत में ले लिया था और ठाणे शहर में उसके खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में उसे मुंबई लाया गया था। पुजारी मुंबई और इसके पास के इलाकों ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित है। महाराष्ट्र एटीएस के बाद, मुंबई पुलिस पुजारी के खिलाफ महाराष्ट्र की राजधानी में दर्ज मामलों के सिलसिले में उसे हिरासत में लेगी। मुंबई और ठाणे पुलिस ने जबरन वसूली के कई मामलों के बाद 2017 और 2018 में उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत