1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Aap Ki Adalat: 'आप की अदालत' में असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए रजत शर्मा के सवालों के जवाब

Aap Ki Adalat: 'आप की अदालत' में असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए रजत शर्मा के सवालों के जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2023 09:58 pm IST,  Updated : May 27, 2023 11:31 pm IST

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इंडिया टीवी के खास शो 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवालों के दिए जवाब-

aap ki adalat- India TV Hindi
आप की अदालत में हिमंत विश्व शर्मा

Aap Ki Adalat : अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इंडिया टीवी पर प्रसारित होने वाले खास शो 'आप की अदालत' में रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए। जब उन्हें बताया गया कि सिद्धारमैया और डी. के. शिवकुमार ने कर्नाटक में 2.5-2.5 साल के लिए सरकार चलाने का फैसला किया है, हिमंत ने कहा: 'मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर पाएंगे। 2024 के लोकसभा आम चुनावों के बाद सरकार निश्चित रूप से गिरने वाली है।'

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए हिमंत ने भविष्यवाणी की है कि बीजेपी अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा, ‘भारत अपने इतिहास के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहा है। लोग अपनी पिछली विरासत और 6000 साल पुरानी सभ्यता पर गर्व महसूस करते हैं। वे सामंती मानसिकता वाले गांधी परिवार से छुटकारा चाहते हैं। मोदी ने भारत के लोगों की मानसिकता में एक बड़ा बदलाव किया है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत