Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची नाबालिग लड़की से रेप, पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

बेंगलुरु: पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची नाबालिग लड़की से रेप, पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Feb 25, 2025 03:57 pm IST, Updated : Feb 25, 2025 04:11 pm IST

बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंची एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है और इस मामले में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।

Bengaluru- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया

बेंगलुरु: जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता को न्याय कहां से मिलेगा? ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंची एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना हुई है और रेप के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बताया, 'एक पुलिस कांस्टेबल को 17 वर्षीय एक बलात्कार पीड़िता लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता शिकायत दर्ज कराने आई थी और मदद दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बोम्मनहल्ली पुलिस ने एक कांस्टेबल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बोम्मनहल्ली पीएस में कार्यरत एक कांस्टेबल अरुण और पीड़िता के दोस्त विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने बोम्मनहल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। माइको लेआउट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO और BNS अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।'

राजस्थान से भी आया चौंकाने वाला मामला

राजस्थान के जयपुर से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक सात साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र 25 साल है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि बच्ची सोमवार को लापता हो गई थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम ने तलाशी शुरू की और लड़की का शव उसके परिवार के किराए के घर की छत पर मिला। उन्होंने बताया कि सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक इस लड़की के पिता के साथ काम करता था। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement