1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाह रे मौसम! दिसंबर में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश से राहत की उम्मीद, जानिए भारत के किस हिस्से में बढ़ा रिकॉर्ड तापमान?

वाह रे मौसम! दिसंबर में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश से राहत की उम्मीद, जानिए भारत के किस हिस्से में बढ़ा रिकॉर्ड तापमान?

 Published : Dec 10, 2024 10:08 am IST,  Updated : Dec 10, 2024 10:19 am IST

दिसंबर के महीने में बढ़ती गर्मे से शहर के लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अनुमान जताया है। बारिश के बाद से माना जा रहा है कि बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

Bengaluru Weather Heat Temperature - India TV Hindi
दिसंबर में बढ़ी गर्मी Image Source : PTI

उत्तर भारत के अधिकतर राज्य ठंड की चपेट में हैं। भारत में एक ओर ठंड पड़ रही है तो दूसरी ओर लोग गर्मी से परेशान हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिसंबर की शुरुआत में असामान्य रूप से गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। 

दिसंबर के महीने में बेंगलुरु में बढ़ा तापमान

सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो क्रमशः सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस और 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। ऐतिहासिक रूप से 1981-2010 के आंकड़ों के आधार पर बेंगलुरु में दिसंबर का तापमान औसतन अधिकतम 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। गर्मी के बावजूद ये आंकड़े 27 दिसंबर, 2018 को दर्ज किए गए 31.4 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड उच्च तापमान से अभी भी नीचे हैं।

बारिश के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD ) के अनुसार, शहर में गुरुवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद हो सकता है तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और दिसंबर के महीने में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इस कारण बेंगलुरु में बढ़ गई गर्मी

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार , बेंगलुरु में मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख एन पुवियारसन ने कहा कि पूर्वोत्तर मानसून जनवरी की शुरुआत तक जारी रह सकता है, जिससे शहर में सर्दियों की शुरुआत में देरी हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में आए चक्रवाती सिस्टम ने पिछले महीने के अंत में तापमान में गिरावट का कारण बना था। कोलार और कृष्णगिरी जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश न होने से बेंगलुरु में गर्म पूर्वी हवाएं ला दी हैं। इसके कारण बेंगलुरु में गर्मी बढ़ गई।

बारिश के बाद शहर का गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को होने वाली भारी बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक बेंगलुरु और उसके आस-पास के इलाकों में सुबह-सुबह धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत