1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हादसा, 4 लोगों को लगा करंट, पार्टी ने किया मुआवजे का ऐलान

Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हादसा, 4 लोगों को लगा करंट, पार्टी ने किया मुआवजे का ऐलान

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 16, 2022 11:57 am IST,  Updated : Oct 16, 2022 12:00 pm IST

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की आज कर्नाटक के बेल्लारी से शुरुआत हुई थी लेकिन कांग्रेस का झंडा और लोहे की छड़ को पकड़े हुए 4 लोगों को करंट लग गया। इसके फौरन बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब ठीक है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात की जानकारी दी है।

Bharat Jodo Yatra- India TV Hindi
Bharat Jodo Yatra Image Source : TWITTER/RSSURJEWALA

Highlights

  • कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान हादसा
  • 4 लोगों को लगा करंट, हॉस्पिटल में करवाया गया एडमिट
  • पार्टी ने किया एक लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक हादसा हो गया है। इस यात्रा में शामिल 4 लोगों को करंट लग गया है, जिसके बाद पीड़ित लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज (16 अक्टूबर) कर्नाटक के बेल्लारी से शुरू हुई थी। ये हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग कांग्रेस का झंडा और लोहे की छड़ को पकड़े हुए थे। इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर दी है। उन्होंने कहा कि हादसे के फौरन बाद घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि आज यात्रा के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। बेल्लारी में मोका टाउन के पास 4 लोग करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल हॉस्पिटल विजिट करने के लिए कहा। सभी लोग अब सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं। कांग्रेस चारों पीड़ितों को एक लाख रुपए मुआवजा देगी। 

कब से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म होगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेंगे और कुल 3750 किमी का सफर पूरा करेंगे। 

राहुल के लिए संजीवनी साबित हो सकती है यात्रा 

इस यात्रा को लोग राहुल गांधी के लिए संजीवनी बता रहे हैं क्योंकि यात्रा के दौरान राहुल जनता से काफी मिल-जुल रहे हैं और उनकी समस्याओं को भी सुन रहे हैं। राहुल जनता से कनेक्ट होने की कोशिश कर रहे हैं और बेरोजगारी, किसानों की कर्जमाफी, बेहतर शिक्षा जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। राहुल की यात्रा में खूब भीड़ देखी जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत