Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाया बड़ा 'प्लान', पिछली बार भी कामयाब रही थी ये रणनीति

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाया बड़ा 'प्लान', पिछली बार भी कामयाब रही थी ये रणनीति

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 30, 2021 02:01 pm IST, Updated : Nov 30, 2021 02:24 pm IST

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर 2016 में भाजपा ने चार परिवर्तन यात्राएं निकालकर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। उस समय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में झांसी से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हुई थी।

BJP makes big plan for Uttar Pradesh Vidhan sabha elections उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी ने बना- India TV Hindi
Image Source : PTI उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाया बड़ा 'प्लान', पिछले बार भी कामयाब रही थी ये रणनीति

Highlights

  • छह यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी भाजपा
  • 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने निकाली थीं 4 यात्राएं
  • पिछले चुनाव में 312 सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों को 13 सीटों पर विजय मिली

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्य की जनता के बीच जाने के लिए छह यात्रा निकालने का फैसला किया। भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को कार्ययोजना बैठक में यह फैसला किया गया।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट किया, ''भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी। कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से भाजपा 300 प्‍लस सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है- भारत माता की जय।''

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले नवंबर 2016 में भाजपा ने चार परिवर्तन यात्राएं निकालकर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। उस समय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में झांसी से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हुई और इसके अलावा सहारनपुर, सोनभद्र और बलिया से भी परिवर्तन यात्राएं निकलीं गई जिनमें भाजपा ने तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार के खिलाफ भयमुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा देकर परिवर्तन का आगाज किया था।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 312 सीटों पर और सहयोगी दलों को 13 सीटों पर विजय मिली और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनी थी। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि अब हमारी यात्राओं में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि यात्रा की विस्तृत कार्ययोजना बाद में तय की जाएगी। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement