1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP प्रवक्ता संबित पात्रा को मिली नई जिम्मेदारी, ITDC के चेयरमैन नियुक्त किए गए

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा को मिली नई जिम्मेदारी, ITDC के चेयरमैन नियुक्त किए गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2021 07:44 pm IST,  Updated : Dec 01, 2021 07:44 pm IST

2019 के लोकसभा चुनाव में संबित पात्रा को बीजेपी ने ओडिशा की पुरी सीट से टिकट दिया था।

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा को मिली नई जिम्मेदारी, ITDC के चेयरमैन नियुक्त किए गए- India TV Hindi
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा को मिली नई जिम्मेदारी, ITDC के चेयरमैन नियुक्त किए गए Image Source : PTI

Highlights

  • ITDC के चेयरमैन नियुक्त किए गए संबित पात्रा
  • ONGC के स्वतंत्र डायरेक्टर रह चुके हैं पात्रा
  • संबित पात्रा ने 2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पर्यटन मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC) का अध्यक्ष (Chairman) बनाया गया है। वह इससे पहले तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के स्वतंत्र डायेरक्टर पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें साल 2017 में तीन साल के लिए ONGC का स्वतंत्र डायरेक्टर बनाया गया था। अब उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए ITDC का अध्यक्ष बना दिया गया है।

पुरी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं संबित पात्रा

2019 के लोकसभा चुनाव में संबित पात्रा को बीजेपी ने ओडिशा की पुरी सीट से टिकट दिया था। उन्होंने अपनी सीट पर खूब चुनाव प्रचार किया लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। यह उनका पहला लोकसभा चुनाव था। पात्रा को बीजू जनता दल (बीजेडी) के प्रत्याशी पिनाकी मिश्रा ने हराया था। पिनाकी मिश्रा के हाथों संबित पात्रा को 11,700 वोटों से हर झेलनी पड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत