1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'बंगाल में बीजेपी की लहर, टीएमसी ने राज्य को किया बर्बाद', केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू का ममता सरकार पर बड़ा हमला

'बंगाल में बीजेपी की लहर, टीएमसी ने राज्य को किया बर्बाद', केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू का ममता सरकार पर बड़ा हमला

 Published : Apr 28, 2026 10:09 am IST,  Updated : Apr 28, 2026 10:09 am IST

किरन रिजिजू ने ममता सरकार पर बड़ा हमला बोला और बीजेपी की जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजपी की लहर है वहीं टीएमसी पर राज्य को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

kiren rijiji minister- India TV Hindi
किरन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री Image Source : ANI

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक इंटरव्यू में बंगाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजपी की लहर है। पश्चिम बंगाल को टीएमसी ने बर्बाद कर दिया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि बंगाल में तस्वीर अब बिल्कुल साफ हो गई है। पीएम मोदी और बीजेपी की लहर जमीन तक पहुंच चुकी है। लोगों को यह असहास हो गया है कि जिस तरह से TMC ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद किया है, उसे सिर्फ़ BJP ही ठीक कर सकती है। हमारे लिए यह भी बहुत ज़रूरी है कि बंगाल में BJP सत्ता में आए।

कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और टीएमसी ने बंगाल को गर्त में धकेला

उन्होंने कहा कि शुरू में, पश्चिम बंगाल ने भारत के हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाई थी। पूर्वोत्तर भारत भी पश्चिम बंगाल पर ही निर्भर था। अब, विडंबना देखिए। प्रति व्यक्ति आय के मामले में पश्चिम बंगाल अब पूर्वोत्तर से भी पीछे रह गया है। कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट पार्टी, और फिर TMC, इन तीनों ने मिलकर पश्चिम बंगाल को गर्त में धकेल दिया। प्रधानमंत्री का संदेश है कि पश्चिम बंगाल को फिर से एक आर्थिक इंजन बनाया जाए।"

SIR का विरोध क्यों?

वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- "SIR (मतदाता सूची का विशेष संशोधन) निश्चित रूप से होना चाहिए था, क्योंकि अवैध निवासियों, मृत लोगों और उन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने चाहिए जो भारत के नागरिक नहीं हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वे इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।" 

पीएम मोदी पर निशाना साधने वालों का ग्राफ नीच जाएगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर किए गए कटाक्षों पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, "जो कोई भी प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाएगा, उसका राजनीतिक ग्राफ नीचे की ओर ही जाएगा। लोग ऐसे लोगों को पसंद नहीं करते जो प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाते हैं या उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत