Breaking News in Hindi Live: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को सोमवार को अंतिम विदाई देते हुए उनके ताबूत को विंडसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल के शाही ‘वॉल्ट’ (शव कक्ष) में नीचे रख दिया गया।
हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट 'ली' के सेट पर हादसे का शिकार हो गईं। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना कोतवाली में धारा 409 ओर 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा भी लगाई गई है। एफआईआर में पूर्व चेयरमैन अज़हर अली खान का भी नाम शमिल है। इसमें कुल 7 लोगों के नाम हैं।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का नाम सुनकर और फिल्मों में उनकी बोल्ड भूमिकाओं को लेकर एक लड़के ने कथित तौर पर उनपर पत्थर फेंका था। सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा इमरान हाशमी पर पथराव की ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
(रिपोर्ट- मंजूर मीर)
भोपाल से पूर्व विधायक किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पार्लियामेंट को उड़ाने की दी थी धमकी।
जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती को पूरे केंद्र शासित प्रदेश में छुट्टी के रूप में अधिसूचित किया
सीबीआई ने 466.51 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ चार्जशीट दायर की।
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भाजपा में विलय कर दिया है।
राजस्थान में नागौर कोर्ट के बाहर अज्ञात बदमाशों ने संदीप शेट्टी नाम के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। वह 2 दिन पहले जमानत पर बाहर आया था और आज किसी और मामले में कोर्ट आया था। शेट्टी के दो बॉडी गार्ड भी घायल हो गए।
गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कैप्टन अमरिंदर की पार्टी का बीजेपी में विलय कराएंगे।
केंद्रीय एजेंसियों की 'ज्यादतियों' के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पर ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पीएम मोदी सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग कर रहे हैं, कुछ भाजपा नेता अपने हितों के लिए ऐसा कर रहे हैं।
CBI के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने एसएससी घोटाला मामले में पूर्व स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष और अब उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीर भट्टाचार्य को शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया है।
MPCC की बैठक में राहूल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्ति का प्रस्ताव अशोक चव्हाण ने रखा। इस प्रस्ताव को सर्व सम्मती से मंजूर किया गया।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए राजकीय अंतिम संस्कार सेवा लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में शुरू हो गया है। इस दौरान शाही परिवार के सदस्य और विश्वभर के नेता शामिल हैं।
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो लीक किए जाने के मामले तीनों आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत उनके राजकीय अंतिम संस्कार के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे ले जाया गया।
थोड़ी देर में होगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार होने वाला है। लंदन के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
फिल्म ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस पूछताछ के लिए EOW के दफ्तर पहुंची हैं। EOW ने जैकलीन फर्नांडीज से बैंक की डिटेल्स मांगी हैं। आज जैकलीन बैंक डिटेल्स EOW को सौंपेगी। जैकलीन के माता पिता को सुकेश ने क्या क्या गिफ्ट दिए उसकी भी डिटेल्स मांगी गई है। जैकलीन आज EOW के सामने एक लिस्ट रखेंगी, जिसमें इस बात का जिक्र होगा कि सुकेश ने उन्हें क्या क्या गिफ्ट दिए। EOW ने जैकलीन से प्राइवेट जेट में कब सफर किया था, इसकी भी डिटेल्स और तारीख मांगी हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुकेश ने प्राइवेट जेट के लिए जैकलीन को पैसे दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को कहा था कि उसके रिश्तेदार की मौत हो गई है चेन्नई में, तुम आ जाओ। इसके बाद सुकेश ने प्राइवेट जेट अरेंज किया था जिससे जैकलीन चेन्नई गई थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल कारीडोर के प्रथम चरण का लोकार्पण करने उज्जैन जाएंगे।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस में थोड़ी देर में आरोपी लड़की की कोर्ट में पेशी होगी और पुलिस आरोपी लड़कों की रिमांड मांगेगी।
लंदन के पास लीसेस्टर में हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है। इस घटना के विरोध में हिंदू समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए हैं।
नोएडा में एक व्यक्ति ने गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। उनको घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान बचाई नहीं जा सकी। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में जो भी तथ्य होंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ये जानकारी नोएडा के ADCP आशुतोष द्विवेदी ने दी है।
AAP विधायक दुर्गेश पाठक से ED की पूछताछ जारी है। शराब घोटाले मामले में ये पूछताछ ED दफ्तर में हो रही है।
पंजाब के डीजीपी ने कहा कि इस मामले में 3 गिरफ्तारियां हुई हैं। इसमें 1 छात्र और हिमाचल से 2 लोग शामिल हैं। हमने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। CM के आदेश पर उच्च स्तरीय जांच होगी। मामले की वरिष्ठ IPS अफसर गुरप्रीत देव की निगरानी में 3 सदस्यीय सर्व-महिला SIT जांच करेगी।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित हुई है।
धामी ने कहा कि भारत-नेपाल के बीच छारछुम में इस पुल के बनने से दोनों देशों के बीच आगमन सुलभ होगा। पर्यटन एवं रोजगार आदि में बढ़ोतरी होगी। ये पुल दोनों देशों के मैत्री संबंधों को बढ़ाने के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होगा।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज भाजपा में शामिल होने से पहले दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मुलाकात की।
सपा के पैदल मार्च की वजह से हुए हंगामे को ध्यान में रखते हुए विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब ये कार्यवाही मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का मामला संवेदनशील मामला है। पंजाब सरकार पीड़ित विद्यार्थियों के साथ हैं। इस मामले से जुड़े कुछ लोग शिमला में मौजूद थे, उनको गिरफ़्तार किया गया है। हॉस्टल के कमरों में जहां कैमरा होने का शक था वहां पंजाब पुलिस ने दौरा कर जांच की है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले राज्य में सियासी बवाल शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी लखनऊ में अपने पार्टी कार्यालय से विधानसभा भवन तक पैदल मार्च निकाल रही है। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हमें रोका गया तो सदन यहीं सड़क से चलेगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी लखनऊ में पैदल मार्च निकाल रही है।
लद्दाख के कारगिल में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए। बताया जा रहा है कि भूकंप 4.3 तीव्रता का था। जिसका केंद्र जमीन की गहराई में 10 किमी नीचे था। भूकंप सुबह लगभग 9.30 पर आया।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वीडियो बनाने के मामले में बवाल बढ़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 24 सितंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है।
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,858 केस सामने आए हैं और 4,735 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 48,027 हैं और प्रतिदिन का पॉजिटिविटी रेट 2.76% है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वीडियो बनाने के मामले में दो वार्डन को सस्पेंड किया गया है। दोनों पर ड्यूटी को सही से नहीं करने के आरोप थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कदम उठाया है और 5 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई गई है जो वार्डन की लापरवाही और छात्र-छात्राओं से बातचीत करेगी और उसके बाद अपनी रिपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को देगी। यूनिवर्सिटी में रविवार की शाम को एडमिनिस्ट्रेशन और छात्रों के बीच वार्डन को हटाए जाने की मांग की गई थी। जिस पर लिखित यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से आश्वासन भी दिया गया था।
देवरिया के एसडीएम सौरभ सिंह ने बताया कि देर रात 3 बजे के आसपास अंसारी रोड पर पर एक सैकड़ों साल पुराना मकान गिर गया। इसमें 3 लोग मृत पाए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और दमकल विभाग के लोगों ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत अलप्पुझा से की।
संपादक की पसंद