1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

Breaking News Highlights: पढ़िए देश-दुनिया की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Edited By: India TV News Desk
 Updated : Aug 25, 2022 11:05 pm IST

Breaking News in Hindi Live : देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए आप बने रहिए इंडिया टीवी के LIVE ब्लॉग के साथ...

Breaking News in Hindi Live- India TV Hindi
Breaking News in Hindi Live Image Source : INDIA TV

Breaking News in Hindi Live :  हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स...

Breaking News in Hindi Live Update 25 August 2022

Auto Refresh
Refresh
  • 9:51 PM (IST)
    Posted by Swayam Prakash

    दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में 11वीं की छात्रा को मारी गोली

    दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को मारी गोली। छात्रा के कंधे पर लगी गोली। पुलिस के मुताबिक पीड़िता जब स्कूल से घर वापस आ रही थी तो 3 शख्स उसका पीछा कर रहे थे और उन्ही में से एक शख्स ने गोली चलाई जो पीड़िता के कंधे पर लगी।  

  • 7:30 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सोनिया और राहुल गांधी ही नए कांग्रेस अध्यक्ष को चुनें: प्रियांक खड़गे

    कांग्रेस में नए नेतृत्व की तलाश के बीच पार्टी नेता प्रियांक खड़गे पैरवी की कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही नया अध्यक्ष तय करें। उन्होंने यह भी माना कि अशोक गहलोत इस पद के लिए अच्छी पसंद हैं।

  • 2:49 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भूपेन्द्र सिंह यूपी बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए

    भारतीय जनता पार्टी ने भूपेन्द्र सिंह  को यूपी बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं राजीव भट्टाचार्य त्रिपुरा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जबकि  बीजेपी उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

  • 2:33 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    गुरुग्राम के अर्बन क्यू मॉल में मेरा कोई शेयर नहीं- तेजस्वी

    पटना में तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-' 15 साल बाद सीबीआई जागी है, कल सूत्र के हवाले से ये बताया गया कि गुड़गांव में एक मॉल है, अर्बन क्यू के नाम से प्रोजेक्ट है, इस मॉल को तेजस्वी का मॉल बताया जा रहा है, कहा जा रहा है कि इसमें तेजस्वी का शेयर रहा है। मैंने चेक किया। पूरी तरह से ये गलत है। इसमें मेरा कोई शेयर नहीं है। (रिपोर्ट-नीतीश चंद्र)

  • 1:54 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    झारखंड के महाधिवक्ता सीएम आवास पहुंचे, विधायक भी पहुंच रहे हैं

    महाधिवक्ता राजीव रंजन सीएम आवास पहुंचे। सारे विधायकों को सीएम आवास बुलाया गया है और धीरे-धीरे सारे विधायक आगे की रणनीति तैयार करने के लिए पहुंच रहे हैं। राज्यपाल रमेश बैस भी दिल्ली से रांची पहुंच चुके हैं। माइनिंग लीज केस में हेमंत सोरेन की जा सकती है सदस्यता।

  • 1:50 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भूपेंद्र चौधरी हो सकते हैं उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

    उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चौधरी की संभावित नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जदयू के MLC देवेश चंद्र ठाकुर निर्विरोध बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष चुने गए

  • 12:42 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

  • 12:35 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रत्नागिरी में दो बसों की टक्कर, 25 यात्री घायल

    महाराष्ट्र: रत्नागिरी के दापोली में स्टेट ट्रांसपोर्ट की दो बसों के बीच आमने-सामने की हुई टक्कर, हादसे में कुल 25 बस यात्री हुए मामूली रूप से घायल हुए। 
     एक बस बोरीवली से दापोली और दूसरी दापोली से खेड जा रही थी। दोनों बसों में करीब 100 यात्रा सवार थे। घायलों को दापोली जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे में एक बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

  • 12:15 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार, 15 दिन के बाद होश आया

  • 12:09 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    BJP का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में केजरीवाल ने फेल किया-सौरभ भारद्वाज

    1. पिछले कुछ दिनों से BJP के प्रवक्ता आरोप लगा रहे हैं कि दिल्ली में आबकारी का घोटाला हुआ है।
    2. BJP ने पहले ही कह दिया कि CBI और ED शिकंजा सिसोदिया पर कसा जाएगा.. ठीक उसी तरह हुआ
    3. कुल 31 जगह पर छापे लगे.. कुछ भी गलत छापेमारी में नहीं मिला..
    4. उसके बाद भी BJP सिसोदिया की गिरफ्तारी की बात कर रही थी
    5. BJP ने सिसोदिया को BJP को ऑफर दिया कि अगर आप आम आदमी पार्टी तोड़कर BJP में शामिल होते है तो आपको दिल्ली का CM बनाया जाएगा
    6. उसके बाद आप पार्टी के 4 विधायक देश के सामने आए
    7. BJP के प्रवक्ता अलग अलग अमाउंट के घोटाले की बात कर रहे हैं
    8. CBI की FIR में 1 करोड़ के घोटाले की बात
    9. आज BJP वाले कह रहे है आप पार्टी के विधायक संपर्क में नहीं है
    10. 53 विधायक अंदर मीटिंग में थे
    11. जो विधायक नहीं आये उनसे स्पीकर पर CM ने बात की
    12. 12 विधायकों से BJP के लोगों ने संपर्क किया
    13. सीएम समेत सभी विधायक महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे
  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    तेजस्वी यादव ने CBI के आरोपों का जवाब नहीं दिया-सुशील मोदी

  • 12:03 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    योगी आदित्यनाथ ने 42 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

  • 11:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बिलकिस बानो मामले में गुजरात सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस दिया, 2 हफ्ते के बाद होगी मामले की सुनवाई। (रिपोर्ट-गोनिका अरोड़ा)

  • 11:36 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    अवध बिहारी चौधरी ने बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा

    बिहार : अवध बिहारी चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन पत्र भरा  (रिपोर्ट-नीतीश चंद्र )

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हेमंत सोरेन की सदस्यता पर खतरा

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता पर खतरा, चुनाव आयोग ने माइनिंग लीज केस में गवर्नर को अपनी राय भेजी

  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Shailendra Tiwari

    केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी के विधायकों का आना हुआ शुरू, कुछ विधायकों के फोन बंद

    आम आदमी पार्टी ने आज बुलाई है बैठक। आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी का 4  से 5 विधायकों से संपर्क नहीं हो पाया है। कुछ विधायकों का फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। विधायकों का पहुंचना शुरू हो चुका है। बैठक में सभी विधायकों को पहुंचने को कहा गया है। थोड़ी देर में बैठक होगी शुरू

  • 10:38 AM (IST)
    Posted by Shashi Rai

    अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी के विधायकों का पहुंचना शुरू

    दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी के विधायकों का पहुंचना शुरू। 11 बजे विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    दिल्ली: केजरीवाल के घर होगी आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक

    दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह 11 बजे अपने घर पर विधायकों की बैठक बुलाई है। आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी का कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पाया है। इसलिए कल शाम को आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में तय हुआ कि सभी विधायकों को बुलाया जाए। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के कितने विधायक पहुंचते हैं इस बात पर नजर रहेगी।

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    रांची: प्रेमप्रकाश को ED ने किया गिरफ्तार, अवैध खनन मामले में हुई गिरफ्तारी

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेमप्रकाश को ED ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है।अवैध खनन मामले में पीएमएलए के तहत उनकी गिरफ्तारी हुई है। प्रेमप्रकाश के घर से दो ए के 47 राइफल्स और साठ जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

  • 8:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी राज्यों के श्रम मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यों के श्रम मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन आंध्र प्रदेश के तिरूपति में किया गया है। आज अपराह्न साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करेंगे।  इस सम्मेलन में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्री शामिल होंगे। 

  • 8:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    मोदी स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के फाइनल में भाग लेने वाले छात्रों को करेंगे संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के फाइनल में भाग लेने वाले छात्रों को आज रात आठ बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।  हैकाथॉन एक राष्ट्रव्यापी पहल है जिसके तहत लोगों को उनके दैनिक जीवन में पेश आ रही समस्याओं का समाधान तलाशने के लिये छात्रों को प्लेटफार्म प्रदान किया जाता है और इसके माध्यम से नवाचार की संस्कृति का पोषण किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों के बीच उत्पाद संबंधी नवाचार, समस्या-समाधान और लीक से हटकर सोचने की संस्कृति विकसित करना है। 

  • 8:39 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रधानमंत्री मोदी रूस में पूर्वी आर्थिक मंच को संबोधित करेंगे: रिपोर्ट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्लादिवोस्तोक में होने वाली पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) की बैठक के पूर्ण सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करेंगे। रूस के सरकारी मीडिया ने भारतीय दूतावास के एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी। सातवीं पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक व्लादिवोस्तक में पांच से आठ सितंबर को होगी।

  • 8:38 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यूक्रेन में स्वतंत्रता दिवस पर हुए हमले में 15 लोगों की मौत

    रूसी बलों ने यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर एक ट्रेन स्टेशन पर रॉकेट से हमला किया, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने यह जानकारी दी। वह कई दिन इस बात को लेकर आगाह कर रहे थे कि रूस इस सप्ताह ‘‘किसी बर्बर कार्रवाई’’ का प्रयास कर सकता है। यूक्रेनी समाचार एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जेलेंस्की ने वीडियो के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि यह घातक हमला निप्रोपेट्रोवस्क क्षेत्र के चैपलने शहर में हुआ। शहर की आबादी लगभग 3,500 है।

  • 8:16 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ा

  • 8:15 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    उदयपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत